Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला-खरसावां में श्रद्धा व उत्साह के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू

Advertisement
Advertisement
Saraikela / Kharsawan : सरायकेला-खरसावां के विभिन्न पूजा पंडाल, मंदिर व पीठों में मंगलवार को पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सप्तमी पूजा शुरू की. इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किये. पूजा को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. सरायकेला, खरसावां, सीनी व राजखरसावां में तीन-तीन स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. सरायकेला के सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है. साथ ही मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यहां सर्व प्रथम राजा प्रताप आदित्य देव ने अपने परिवार के साथ बेलवरण के दिन पूजा अर्चना की. सरायकेला के इंद्रटांडी व हेंसाहुड़ी में भी पूजा अर्चना शुरू हो गयी है. खरसावां के तलसाही स्थित सेवा संघ समिति, सरकारी दुर्गा पूजा समिति व बेहरासाही स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, आमदा के रेलवे कॉलोनी, नया बाजार स्थित आनंद बाजार पूजा समिति तथा आमदा पुराना बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की पूजा शुरू हो गयी है. साथ ही कुचाई दुर्गा मंदिर व अरुवां में भी मां दुर्गा की पूजा पूरे भक्ति भाव के साथ की जा रही है.
[caption id="attachment_170105" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/2-19-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> कुचाई में मां दुर्गा की पूजा करते श्रद्धालु.[/caption] [caption id="attachment_170109" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/6-11-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> राजखरसावां के आनंद ज्ञान मंदिर पुराना बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करते श्रद्धालु.[/caption] [caption id="attachment_170106" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/3-15-300x132.jpg"

alt="" width="300" height="132" /> कुचाई के अरुवां में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा.[/caption] [caption id="attachment_170110" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/7-10-300x248.jpg"

alt="" width="300" height="248" /> राजखरसावां के ठाकुरबाड़ी में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु.[/caption] [caption id="attachment_170111" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/8-11-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> खरसावां के सरकारी दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा.[/caption] [caption id="attachment_170104" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/1-23-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> खरसावां के तलसाही स्थित सेवा संघ समिति में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा.[/caption]

1987 से तलसाही में सेवा संघ समिति कर रही है दुर्गा की पूजा

खरसावां के तलसाही में सेवा संघ समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य पंडाल बना कर माता की पूजा की जा रही है. साथ ही सरकार की ओर से कोविड-19 को लेकर जारी नियमों का भी अनुपालन किया जा रहा है. यहां मां दुर्गा की पूजा में सभी धार्मिक रस्मों को निभाया जायेगा. यहां वर्ष 1987 से तांत्रिक विधि से मां दुर्गा की पूजा अर्चना हो रही है. पूजा के दौरान सप्तमी, अष्टमी, नवमी के साथ-साथ संधी पूजा में भी बलिदान होता है. साथ ही सप्तशति चंडी का भी पाठ होता है. माता की पूजा के लिये यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेे. माता के इस पीठ पर भक्तों की अथाह आस्था है. यहां मां दुर्गा की पूजा के लिये आकर्षण प्रतिमा बनायी गयी है.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही