Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मरने से पहले 2011 विश्वकप के फाइनल में धोनी के लगाए छक्के देखना पसंद करूंगा : गावस्कर

Gavaskar on Dhoni : झारखंड के लाल महेंद्र सिंह धोनी के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने जमकर प्रशंसा की है. हाल में ही सुनील गावस्कर ने अपने शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया जिसने हर किसी का दिल जीत लियावहीं, अब गावस्कर ने इसके लेकर अपनी एक ख्वाहिश भी जाहिर की है. स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बात करते हुए गावस्कर के आंखों से आंसू निकल आए. दरअसल, धोनी के ऑटोग्राफ को लेकर गावस्कर बात कर रहे थे और बताया कि धोनी का यह ऑटोग्राफ उनके लिए क्या मायने रखता है. बातचीत के क्रम में गावस्कर ने ये भी बताया है कि, मरने से पहले वो 1983 का विश्व कप ट्रॉफी मोमेंट और धोनी के द्वारा 2011 विश्वकप फाइनल में लगाए गए छक्के को देखना पसंद करेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meteorological-department-issued-alert-for-kolhan-there-may-be-rain-with-strong-wind-in-two-hours/">जमशेदपुर

: मौसम विभाग ने कोल्हान के लिए जारी किया अलर्ट, दो घंटे में तेज हवा के साथ हो सकती है वर्षा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dddd-18.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या-क्या नहीं किया : गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा कि, `यह मेरे लिए इमोशनल पल है, इस बंदे ने (धोनी) ने क्या-क्या नहीं किया है और मुझे पता है कि अब मेरी लाइफ का यह आखिरी दौर चल रहा है, यह मेरे जिन्दगी के आखिरी लम्हें चल रहे हैं तो मुझे 2 मिनट के लिए 2 लम्हों को फिर से जीना है, एक तो जब 1983 में वो कप कपिल देव उठाते हैं और दूसरा जब धोनी वह छक्का मारते हैं और उसके बाद जिस तरह से बल्ले को घुमाते हैं, उन पलों को मैं मरने से पहले देखना चाहता हूं.` इसे भी पढ़ें :रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-intellectual-forum-submitted-demand-letter-to-dc-demanding-to-upgrade-high-school-to-plus-two/">रामगढ़:

बुद्धिजीवी मंच ने DC को सौंपा मांगपत्र , उच्च विद्यालय को प्लस टू में अपग्रेड करने की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ggg-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

`धोनी को कौन प्यार नहीं करता ?

सुनील गावस्कर ने धोनी की भरपूर तारीफ की और कहा, `धोनी को कौन प्यार नहीं करता? उन्होंने बीते सालों में इंडियन क्रिकेट के लिए जो किया है, वह कमाल है. भारत में बहुत सारे यंगस्टर्स हैं जो उनसे प्रेरित होते हैं... जिस तरीके से उन्होंने खुद को हैंडल किया है, वह बहुत कमाल का रहा है. जैसे ही मैंने सुना कि सीएसके के खिलाड़ी मैदान का चक्कर लगा रहे हैं, तब मैंने तुरंत ही एक पेन उधार मांगा. और इसे अपने पास रखा.` [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही