- रातू रोड के लोअर शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात बन गये
- नाली ढंकी हुई कचरे से जाम पड़ी है, पानी बहता ही नहीं
- बारिश के पानी के साथ कचरा समेटे गंदा पानी मुहल्ले व घरों में भर जाता है
नाली ने ही बढ़ा दी परेशानी : कामिनी देवी
alt="" width="600" height="400" /> लोअर शिवपुरी में रहनेवाली कामिनी देवी ने बताया कि नाली पानी निकासी के लिए बनाया जाता है. लेकिन इस मुहल्ले में तो ऐसी नाली बना दी गई है कि पूरे मुहल्ले की परेशानी बढ़ गयी है. नाली से पानी बहता ही नहीं और बारिश का पानी कचरा समेटे लोगों के घरों में घुस जा रहा है. हल्की बारिश में पूरा मुहल्ला पानी-पानी हो जाता है.
नहीं निकलता पानी, गंदगी से भर जाता है मुहल्ला : सन्नी सिंह
alt="" width="600" height="400" /> मुहल्ले में रहनेवाले सन्नी सिंह का कहना है कि ऐसा नाली बनायी गयी है कि पानी निकलता ही नहीं है. सारा पानी मुहल्ले में ही भर जाता है. उपर से नाली का सारा कचरा भी मुहल्ले में भर जाता है. बहुत परेशानी होती है. जबा आधे घंटे की बारिश में ही ऐसे परेसानी होती है, तो बरसात के मौसम में क्या हालत होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगा जा सकता है.
नाली के गंदे कीचड़ से भर जाता है मुहल्ला : प्रेम सिंह
alt="" width="600" height="400" /> हल्की बारिश होने पर भी पूरा मुहल्ला नाली के गंदे कीचड़ से भर जाता है. ऐसी नाली बनायी गयी है कि पानी निकलने की जगह और भर जाता है. पहले खुली नाली थी तो बारिश का पानी निकल जाता था. जब से अंडर ग्राउंड नाली बनी है, परेशानी और बढ़ गई है. नाली का पानी ठीक से बहता ही नहीं और गंदगी समेटे दंगा पानी पूरे मुहल्ले में फैल जाता है.
बारिश के दिनों में मुहल्ले के लोगों का क्या होगा : सोलू सिंह
alt="" width="600" height="400" /> मुहल्ले में रहनेवाले सोलू सिंह ने बताया कि अभी हल्की बारिश में मुहल्ले की हालत खराब हो जा रही है. पूरी मुहल्ला गंदी पानी से पानी भर जा रहा है. लोगों के घरों में भी पानी भर जा रहा है.एसे में जब मॉनसून में भारी बारिश होगी तब मुहल्ले के लोगों का क्या होगा. कई लोगों के घरों का तो सारा सामान बर्बाद हो गया है.
नाली से परेशानी दूर नहीं हुई, बल्कि बढ़ गयी : बिट्टू वर्मा
alt="" width="600" height="400" /> मुहल्ले में रहनेवाले बिट्टू वर्मा ने बताया कि इस अंडर ग्राउंड नाली ने तो परेशानी दूर करने की जगह और बढ़ा दी है. हल्की बारिश होने पर भी पूरे मुहल्ले में पानी भर जाता है. घर से निकला मुश्किल हो जाता है. कई बार तो पानी घुसने की वजह से गाड़ी भी खराब हो चुकी है. इसका निदान जल्द निगम और सरकार निकाले. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/dispute-between-irfan-and-bhanu-bhanu-said-compare-your-dynamic-leader-with-your-allah/">इरफान
और भानू के बीच तकरार : भानू ने कहा- अपने डायनेमिक नेता की तुलना अपने अल्लाह से कर के देखो [wpse_comments_template]
Leave a Comment