Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाह रे ब‍िजली व‍िभाग…एक फॉल्‍ट ढूंढने में लगा द‍िया पूरा द‍िन, 10 घंटे परेशान रहे हरमूवासी

Ranchi : राजधानी रांची में बिजली आपूर्ति सिस्टम का हाल बारिश में बेहाल हो जाता है. ब‍िना आंधी के लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है. मंगलवार को बिजली समस्‍या के कारण हरमू क्षेत्र का हाल बेहाल रहा. सुबह आठ बजे से लेकर शाम 6 बजे तक हरमू के वंसुधरा अपार्टमेंट इलाका, पूर्ण विहार, बुद्ध व‍िहार व आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रही. इसके कारण लोग पूरे दिन हलकान और परेशान रहे. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पानी की समस्‍या भी झेलनी पड़ी.

एक फॉल्‍ट ढूंढने में बीत गया पूरा दिन

जेबीवीएनएल के सहायक विद्युत अभिंयता के अनुसार अरगोड़ा चौक के निकट वसुंधरा अपार्टमेंट के निकट 11 केवी लाइन में खराबी आ गयी. मगर इस खराबी को ढूंढने में पूरा दिन बीत गया. शाम 6 बजे के बाद ही बिजली बहाल हो सकी. मगर वह भी सही तरीके से नहीं. बिजली आती और जाती रही, करीब पौन घंटे तक ब‍िजली की आंख म‍िचौनी जारी रही. इसे भी पढ़ें : मीडिया">https://lagatar.in/jmm-released-a-panel-list-of-11-leaders-to-present-the-partys-side-in-the-media/">मीडिया

में पार्टी का पक्ष रखने के लिए झामुमो ने जारी की 11 नेताओं की पैनल सूची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही