Search

 
 
 

WPL का ऑक्शनः जमशेदपुर की अश्विनी कुमारी के लिए लगी 35 लाख की बोली

 
New Delhi: झारखंड की बेटी अश्विनी कुमारी पर महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में सोमवार को जमकर धन की बारिश हुई. गुजरात जायंट्स की टीम ने जमशेदपुर की इस युवा ऑलराउंडर के लिए 35 लाख रुपये की बोली लगायी. उसका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था. गोविंदपुर फाटक के पास अश्विनी का परिवार रहता है. पिता दिनेश कुमार सिंह की मोबिल की दुकान है, जिससे परिवार चलता है.

12 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही अश्विनी

अश्विनी कुमारी के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि ’12 साल की उम्र से अश्विनी क्रिकेट खेल रही है.’ विवेक विद्यालय, गोविंदपुर से 10वीं करने के बाद उसने विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को से प्लस टू किया है. वर्तमान में, अश्विनी हैदराबाद में इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में ईस्ट जोन की ओर से खेल रही हैं. इसी सीजन बीसीसीआई के इंटर स्टेट टी-20 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में उसने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही. WPL Auction 2023 : के बाद फोन पर अश्विनी ने बताया कि मेहनत का फल मिला है. 2013 में जब उसने पहली बार महिला क्रिकेटरों को खेलते देखा, तो उसे भी क्रिकेट खेलने की इच्छा हुई. फिर उसने शहर के कैंप में दाखिला लिया और क्रिकेट सीखने लगी. स्कूली के दिनों में एथलेटिक्स में रुचि रखने वाली अश्विनी ने बताया कि वह गेंदबाजी अच्छी करती थी. लेकिन बैटिंग का गुर उसकी दोस्त ऋतु ने सिखाया. ऋतु ने ही उसे लंबा-लंबा छक्का मारना सिखाया. इसी कारण से वह वीमेन प्रीमियर लीग में पहुंचने में कामयाब रही. अश्विनी अपनी माता रीना, बहन खुशी और भाई अभिषेक के साथ बेंगलुरु में रहकर अभ्यास करती हैं. 25 वर्षीया अश्विनी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहती हैं. इसे भी पढ़ें-महिला">https://lagatar.in/schedule-released-for-womens-premier-league-mumbai-gujarat-battle-to-be-held-in-first-match-see-full-list/">महिला

प्रीमियर लीग के लिए जारी हुआ शिड्यूल, पहले मैच में होगी मुंबई-गुजरात की जंग, देखें पूरी लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही