Search

WPL : स्मृति मंधाना की सबसे ज्यादा लगी बोली, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को मिले 3.20 करोड़

Mumbai : भारत के क्रिकेटप्रेमी अब महिला प्रीमियर लीग का भी आनंद उठा सकते हैं. पहली विमेंन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है. मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई. उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है. पहले सेट की नीलामी हो चुकी है और दूसरे सेट की जारी है. दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा है. वहीं, रेणुका सिंह को बेंगलुरु ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है. अब नेटली सीवर ब्रंट को मुंबई ने 3.2 करोड़ रुपए पर अपने साथ जोड़ा है. वहीं, ताहिलीया मैक्ग्रा को यूपी ने एक करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा है. बेथ मूनी को गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में अपने नाम किया. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-the-swampy-forest-of-rajganj-fire-brigade-brought-it-under-control/">धनबाद:

राजगंज के दलदली जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

पहले सेट में 5 खिलाड़ी एक करोड़ से ज्यादा में बिकीं

पहले सेट की नीलामी हो चुकी है. इसमें शामिल 7 में से 5 खिलाड़ी एक करोड़ से ज्यादा में बिकी हैं. जबकि एक 50 लाख रुपए में नीलाम हुई हैं. वहीं एक अनसोल्ड भी रही है. इस सेट की अधिकांश खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी है, क्योंकि फ्रेंचाइजीज इनमें लीडरशिप रोल देखती हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/mmmm-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा महंगी

विमेंन प्रीमियर लीग ऑक्शन के पहले सेट में 7 खिलाड़ियों पर बोली लगी. भारत की स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा बनीं. वह सबसे महंगी प्लेयर रहीं. ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा. वह पहले सेट में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं. इंडिया विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा. वहीं, इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्ज ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा. ऑस्ट्रेलिया की एलीस पेरी को RCB ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा. वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में RCB टीम का हिस्सा बनीं. वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज अनसोल्ड रहीं. इसे भी पढ़ें:नहीं">https://lagatar.in/pakistans-famous-actor-zia-mohiuddin-is-no-more/">नहीं

रहे पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता जिया मोहिउद्दीन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/mmmm-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

दूसरे सेट की नीलामी शुरू हो चुकी है.... देखिए सेट 2 की प्लेयर्स...

• सेट-2 : शबनिम इस्माइल (40 लाख), अमीलिया केर (40 लाख), ताहिलीया मैक्ग्रा (40 लाख), बेथ मूनी (40 लाख), नेटली सीवर ब्रंट (50 लाख), दीप्ति शर्मा (50 लाख), रेणुका सिंह (50 लाख). • सेट-3 (बैटर) : सूजी बेट्स, टेमी बैमॉन्ट, तज्मीन ब्रीट्स, सोफिया डंकली, मेग लेनिंग, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, लौरा वॉल्वार्ट. • सेट-4 (ऑलराउंडर) : चमारी अटापट्टू, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, हीथर नाइट, सुने लुस, एनाबेल सदरलैंड, पूजा वस्त्राकर, डानी व्याट. • सेट-5 (विकेटकीपर) : बेर्नाडीना बेजूडेनहॉट, तानिया भाटिया, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, एलीसा हिली, एमी जोन्स, अनुष्का संजीवनी, सुष्मा वर्मा. इसे भी पढ़ें: [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp