Search

BREAKING : यूपी से आयी बड़ी खबर, अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर मोहम्मद गुलाम एनकाउंटर में ढेर

Lucknow : यूपी के झांसी से बड़ी खबर आयी है. खबर है कि माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद अहमद  को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. इसके अलावा शूटर मोहम्मद गुलाम को भी ढेर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में पांच लाख के इनामी असद और मोहम्मद गुलाम को मार गिराया गया है. दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार मिले हैं. सूत्रों कैे अनुसार  असद अहमद की बॉडी का झांसी में ही पोस्टमार्टम किया जायेगा. इसके बाद उसकी बॉडी अतीक के परिवार को सौंपी जायेगी.

एसटीएफ ने असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को  घेर लिया था

पुलिस के अनुसार  एसटीएफ ने असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को  घेर लिया था. लेकिन दोनों  ने सरेंडर करने के बजाय फायरिंग करनी शुरू कर दी.  एसटीएफ  की  जवाबी फायरिंग में दोनों  मारे गये.  पुलिस ने दोनों के पास से अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौल बरामद की है.  कहा जा रहा है कि पुलिस और एसटीएफ के अभियान को  योगी आदित्यनाथ के माफिया को मिट्टी में मिलाने के एलान को जमीन पर उतारने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है. यूपी पुलिस को इस हत्याकांड के सिलसिले में मिली ये तीसरी बड़ी कामयाबी कही जा रही है.  इससे पहले यूपी पुलिस ने   दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया था.   अरबाज नाम के शूटर को पुलिस ने प्रयागराज में ही मार गिराया था. दूसरे शूटर उस्मान चौधरी उर्फ विकास चौधरी को भी पुलिस ने प्रयागराज के पास एक गांव के नजदीक ढेर कर दिया था.

 केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी एसटीएफ को बधाई दी  

यूपी के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी एसटीएफ  को बधाई दी   कहा कि अपराधियों द्वारा फायरिंग किये जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की.  यह अपराधियों के लिए संदेश है कि यह नया भारत है. अपराधियों को संरक्षण देने वाली समाजवादी पार्टी नहीं यूपी में योगी सरकार है.

यह मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है

झांसी में पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उनके सहयोगी के पुलिस एनकाउंटर पर मारे जाने को लेकर वकील उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि  यह मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है.

वकीलों ने लगाये जय श्री राम के नारे 

झांसी में अतीक अहमद के भगोड़े बेटे असद के मारे जाने की खबर प्रयागराज  कोर्ट परिसर में पहुंची, तो वहां  वकीलों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिये.  जिस समय यह खबर आयी,  उस समय कोर्ट में अतीक और उसके भाई की रिमांड पर सुनवाई जारी  थी.  कोर्ट परिसर में यह खबर आग की तरह फैल गयी.   वहां मौजूद वकीलों ने नारेबाजी कराना शुरू कर दिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp