Search

 
 
 

छतरमांडू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 
Ramgarh : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा छतरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, सहित जिला के अन्य अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यर्पण किया. वही रामगढ़ गुरुनानक ऑडिटोरिम में जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने भाग लिया. जिला प्रशासन ने इस अवसर पर    नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. साथ ही पंचायती राज विभाग में नवनियुक्त कनीय अभियंताओं एवं लेखा लिपिकों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया. वही कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

झारखंड सहित रामगढ़ का विकास तीव्र गति से हो सके

कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि इस राज्य की स्थापना आज से 21 साल पहले हुई थी. इसलिए यह अवसर है हम सभी के लिए कि एक बार पीछे मुड़ कर देखें. पिछले 21 सालों में हमारी क्या उपलब्धियां रही हैं. हमने विकास की कौन से आयाम तय किये हैं. साथ ही यह भी देखने के लिए कि कौन- कौन सी कमियां रह गयी हैं और हमें किन चीजों पर सुधार कर आगे बढ़ना है, ताकि झारखंड सहित रामगढ़ का विकास तीव्र गति से हो सके. उपायुक्त ने बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की लोगों को शुभकामना दी. इस अवसर पर रामगढ़ विधायक ममता देवी,  मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें – नगाड़ों">https://lagatar.in/tata-steels-dialogue-begins-with-the-sound-of-drums-colorful-tribal-art-culture-scattered-in-tcs/">नगाड़ों

की गूंज से टाटा स्टील के संवाद का आगाज, टीसीएस में बिखरी रंगारंग आदिवासी कला-संस्कृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही