Search

 
 
 

पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामला : सुशील कुमार समेत 17 लोगों के खिलाफ आरोप तय

 
New Delhi : दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ आरोप तय किया है. यह आरोप हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत तय किया है. इस मामले में 17 में से 2 आरोपी फरार हैं. कोर्ट ने उन फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किया है. बता दें क‍ि 4 मई 2021 की रात छत्रसाल स्टेडियम में सागर और सोनू की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई थी. अस्पताल में इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी और इस घटना में सोनू महाल गंभीर रूप से घायल हो गया था. बता दें क‍ि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में अभियोजन पक्ष और आरोपियों की दलीलें सुनने के बाद आरोप तय करने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने अब 17 के खिलाफ आरोप तय किया है. इसे भी पढ़ें :  डोरंडा">https://lagatar.in/big-negligence-in-doranda-urban-health-center-cloth-left-in-womans-stomach-after-caesarean/">डोरंडा

अर्बन हेल्थ सेंटर में बड़ी लापरवाही, सिजेरियन के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया कपड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही