Search

पहलवानों ने पोस्टर लगाया, बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज 38 मामलों का जिक्र, आज SC में सुनवाई

New Delhi : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन वाली जगह पर एक पोस्टर लगाये जाने की खबर है. इस पोस्टर में बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज 38 मामलों का जिक्र किया किया गया है. एक बात और कि आज बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jantar-mantar.jpg"

alt="" width="900" height="600" />

SC ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था

बुधवार को SC ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. इससे पहले पहलवानों ने जनवरी में भी धरना दिया था. उस समय खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था. तब खेल मंत्रालय ने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि जांच कराई जायेगी. मामला आगे नहीं बढ़ता देख पहलवान फिर धरने पर बैठ गये है.

पहलवानों का आरोप, दिल्ली पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है

सात महिला पहलवानों ने पिछले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस में बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. पहलवानों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है. इसके बाद पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. हालांकि पूर्व में पहलवानों ने आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था. लेकिन पहलवान कमेटी पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं.

मैं पीटी उषा का सम्मान करती हूं, लेकिन...

पहलवानों के धरने को लेकर भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा ने कल कहा कि सड़कों पर जाने के बजाय पहलवानों को हमारे पास आना चाहिए था, लेकिन वे IOA में नहीं आये. कहा कि यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए IOA की एक समिति और एथलीट आयोग है. उनमें थोड़ा तो अनुशासन होना चाहिए. पीटी उषा के बयान पर पहलवान साक्षी मलिक ने रोष प्रकट करते हुए कहा, मैं पीटी उषा का सम्मान करती हूं. उन्होंने हमें प्रेरित किया है. लेकिन मैं मैडम से पूछना चाहती हूं कि महिला पहलवान आगे आयी हैं, तो हमें साथ देना चाहिए. कहा कि क्या हम विरोध भी नहीं कर सकते? [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment