Garhwa : 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र रामा साहु इंदौर स्टेडियम में गढ़वा जिला ओलंपिक संघ एवं जिला कुश्ती संघ की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया. उपायुक्त ने कहा कि कुश्ती गढ़वा जिले का एक महत्वपूर्ण खेल है. यहां के पहलवान राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गढ़वा का ब्रांडिंग करते हैं. हमारी कोशिश होगी कि गढ़वा के पहलवानों को जिम्नेशियम की सुविधा यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे कि इनको आगे की तैयारी करने में और सुविधा प्राप्त हो. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा उमेश लोहरा, विकास सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, डॉ उमेश सहाय, विजय कुमार केसरी, लल्लन पहलवान, वॉलीबॉल संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी, कुश्ती संघ के सचिव चंद्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष किशोर कुणाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी प्रियंका कुमारी, विवेक सिन्हा, कुश कुमार, शिकन्दर कुमार उपस्थित थे.
की योजना बनाते दो अपराधी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
पहलवानों के विभिन्न भार वर्ग में परिणाम इस प्रकार रहे
बालक कुश्ती खिलाड़ी 41 केजी भार वर्ग - राजा यादव प्रथम, प्रिंस कुमार, द्वितीय 52 केजी भार वर्ग - अभय कुमार प्रथम, आयुष कुमार सिंह द्वितीय 57 केजी भार वर्ग - प्रदीप उरांव प्रथम, सूरज उरांव द्वितीय 62 केजी भार वर्ग - पवन कुमार प्रथम, धीरज कुमार द्वितीय, अभिजित कुमार सिंह तृतीय बालिका कुश्ती खिलाड़ी 36 केजी भार वर्ग - सोनम कुमारी प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय 39 केजी भार वर्ग - अनिता कुमारी प्रथम, सुप्रिया कुमारी द्वितीय 46 केजी भार वर्ग - सोनाली कुमारी प्रथम, मानसी कुमारी द्वितीय 73 केजी भार वर्ग - अनुराधा कुमारी प्रथम, नेहा कुमारी द्वितीय इसे भी पढ़ें – अपराध">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-two-criminals-planning-crime/">अपराधकी योजना बनाते दो अपराधी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment