Ranchi : भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और पहलवानों के बीच विवाद और गहराता जा रहा है. शुक्रवार को इसका असर उत्तरप्रदेश के गोंडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप पर पड़ा. वहां गए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई खिलाड़ी लौट रहे हैं और वे धरने में शामिल हो रहे हैं. आईओए ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की है. नीचे धधकती आग और ऊपर पटरी पर सरपट दौड़ती रेलगाड़ी. यह किसी हिंदी फिल्म का शीर्षक नहीं, बल्कि सच्चाई है. डीसी लाइन अर्थात धनबाद-चंद्रपुरा रेलमार्ग की यही दास्तां है. आज से नहीं दशकों से यही राम कहानी दोहराई जाती रही है. 34 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग पर कभी भी किसी बड़े हादसे की संभावना से कतई इनकार नहीं किया जा सकता. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जानेवाली राज्य की 42 हजार सहियाओं ने 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है. झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के बैनर तले शुक्रवार को राजधानी रांची के ऑक्सीजन पार्क में बैठक हुई. दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज एमवी गंगा विलास शुक्रवार शाम को 6:45 बजे साहिबगंज के सकरीगली समदा घाट के पास पहुंची. वहीं क्रूज रातभर सकरीगली समदा घाट में प्रवास करेगा. इधर पुरानी साहिबगंज घाट में क्रूज को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उक्त क्रूज 51 दिनों के सफर पर है और डिब्रूगढ़ उसका अंतिम पड़ाव होगा. इसके अलावा कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/1-15.jpeg"
alt="" width="810" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/2-13.jpeg"
alt="" width="1049" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/03.jpeg"
alt="" width="1280" height="1172" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/3-15.jpeg"
alt="" width="1113" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/04-1.jpeg"
alt="" width="1137" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/4-15.jpeg"
alt="" width="1102" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/8-14.jpeg"
alt="" width="1280" height="1015" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment