Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान समारोह में साहित्यकार शिवशंकर श्रीनिवास हुए सम्मानित

Ranchi :  हरमू स्थित स्वागत हॉल में शनिवार को आयोजित समारोह में विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें वर्ष 2022 का विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान, मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार शिवशंकर श्रीनिवास को प्रदान किया गया. विश्वंभर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने श्रीनिवास को एक लाख ग्यारह हजार की राशि, प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान किया. इसी कड़ी में फाउंडेशन द्वारा झारखंड के मूर्धन्य साहित्यकार प्रो. महादेव टोप्पो को विश्वंभर स्मृति झारखंड साहित्य सम्मान 2023 दिया गया. इसके तहत फाउंडेशन ने प्रो टोप्पो को 51 हजार की राशि सहित प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान किया. फाउंडेशन ने 2023 का विजयलक्ष्मी युवा साहित्य सम्मान रूपम झा को प्रदान किया है. इसके तहत सुश्री झा को 51 हजार की राशि सहित प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया.

कलाकारों ने गायन और नृत्य से सबका मन मोहा

फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मंच पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रौशन. रांची के विधायक सीपी सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, रेडा के अध्यक्ष आरके चौधरी, रांची दूरदर्शन के पूर्व केंद्र निदेशक प्रमोद झा एवं प्रोफेसर नागेंद्र झा उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन लहरि मीडिया के प्रबंधक किशोर झा ने किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का प्रबंधक फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार झा ने किया. साहित्य सम्मान समारोह का संचालन साहित्यकार डॉ कृष्ण मोहन झा ने किया. कार्यक्रम में फाउंडेशन के सह सचिव राजेश कुमार झा, अमरनाथ झा, अवध किशोर सिंह, धर्मेंद्र तिवारी मनीष, अरविंद, सिया राम झा सरस, गंगा प्रसाद यादव, विवेकानंद झा , बिनोदानंद झा, वीरेंद्र कुमार झा, प्रदीप चौधरी, आनंद झा, लेखा नंद झा, कुंदन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने सुमधुर गायन और नृत्य से सबका मन मोह लिया.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchis-anand-nagar-firing-case-main-accused-arrested/">रांची

के आनंद नगर में गोलीबारी मामलाः मुख्य आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही