Ranchi : लैंड स्कैम केस के आरोपी व झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई. इस दौरान हेमंत सोरेन (बचाव पक्ष) और ED की ओर से कोर्ट में लिखित बहस जमा किया गया. अब कोर्ट इस पर 10 मई को फैसला सुनायेगा. इससे पहले मंगलवार (30 अप्रैल) को हेमंत सोरेन की बेल पर दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक बहस हुई थी. बहस के दौरान एक तरफ बचाव पक्ष की ओर से हेमंत सोरेन को जमानत देने के लिए दलीलें पेश की गयी. वहीं दूसरी तरफ ED की ओर से उनकी दलीलों का पुरजोर विरोध किया गया.
हेमंत सोरेन की बेल पर PMLA कोर्ट में ED और बचाव पक्ष की ओर से लिखित बहस जमा, 10 मई को फैसला
Last Updated: May 04, 2024 12:00 AM (IST)