Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में चौकीदार पद के लिए 27 अप्रैल को 14 केंद्रों पर लिखित परीक्षा

Ranchi: रांची जिला अन्तर्गत चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल को किया जाएगा. यह परीक्षा रांची के कुल 14 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी. जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 6564 उम्मीदवारों को पात्र पाया गया है. इन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है. प्रवेश पत्र 16 अप्रैल को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic.in पर अपलोड किया जाएगा. अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें – सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-courts-historic-decision-presidents-actions-are-subject-to-judicial-review-deadline-set-for-decision-on-bills/">सुप्रीम

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राष्ट्रपति के कार्य न्यायिक समीक्षा के अधीन, विधेयकों पर निर्णय के लिए तय कर दी डेडलाइन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही