Search

 
 
 

XITE : कॉलेज में छात्रों के जर्नल का विमोचन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित एक्सआईटीई कॉलेज के छात्रों की ओर से मंगलवार को जर्नल का प्रकाशन किया गया. बताया गया है कि छात्रों को शोध की बारीकियां के अवगत कराने और शोध के तरीके के बारे में शिक्षित करने के लिए कॉलेज उन्हें सहयोग करेगा. यह वार्षिक पत्रिका कॉलेज के स्नातक (यूजी) छात्रों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है. पत्रिका छात्रों को अपने शोध कौशल को सुधारने और व्यवस्थित सार तैयार करने की के प्रति प्रोत्साहित करनेवाली है. इसमें प्रकाशित लेखों में साहित्य, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, वाणिज्य और व्यवसाय शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-topper-will-get-rs-25000-scholarship-in-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में टॉपर को मिलेगा 25 हजार रुपये स्कॉलरशिप
इस पत्रिका के माध्यम से कॉलेज छात्रों के लिए उनकी रुचि और आलोचनात्मक सोच के कुछ विषयों पर विचार करने के लिए एक मंच बनाने का प्रयास करता है. इस जर्नल का एक्सआईटीई परिवार की उपस्थिति में विमोचन किया गया. कॉलेज के उप प्राचार्य फादर डॉ मुक्ति क्लेरेंस ने पत्रिका के मुख्य संपादक हैं. उन्होंने कहा कि अनुसंधान उच्च शिक्षा का एक अभिन्न अंग है और छात्रों को शिक्षा जगत में अग्रणी प्रतिस्पर्धा के लिए इस अभ्यास में खुद को शामिल करना चाहिए. कॉलेज के प्राचार्य डॉ ईए फ्रांसिस ने जर्नल के प्रकाशन को एक संपूर्ण पावर हाउस बताया. साथ ही छात्रों को उनके ईमानदार प्रयास के लिए बधाई दी. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/against-the-manipur-violence-the-india-alliance-took-out-a-protest-rally-targeting-the-modi-government/">मणिपुर

हिंसा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन ने निकाली आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर साधा निशाना  
पत्रिका की संपादकीय टीम में डॉ संचिता घोष चौधरी, डॉ पार्थ प्रिया दास, सुष्मिता चौधरी सेन, डॉ राजेश के राणा और अकिंचन ज़ाक्सा शामिल हैं. जिन छात्रों ने वर्तमान अंकों में अपने लेखों का योगदान किया है, उनमें अदिति पसाया, अनिल तामसोय, ईशा शॉ, मिशा लोंगा, लिली बहा आइंद, लिसा बरहा, मेहुल अमन राज, राचेल अदिति जोसेफ और रुचि कुमारी शामिल हैं. इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम में उप प्राचार्य फादर मुक्ति की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही