Search

XLRI : समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट में पहुंचीं 139 कंपनियां, प्रतिमाह 3.5 लाख पर लॉक हुए छात्र

Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआइपी) का आयोजन किया गया. इसमें संस्थान के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों ने इंटर्नशिप के लिए लॉक किया. वर्ष 2023-2025 के पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट व पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों ने लॉक किया है. एक्सएलआरआई के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बैच है. इस बैच के सभी 591 विद्यार्थियों को देश व दुनिया की अलग-अलग बड़ी कंपनियों ने इंटर्नशिप के लिए लॉक किया है. एक्सएलआरआई प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि इस बार संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को कुल 604 ऑफर दिये गये. इसमें कुल 139 कंपनियां शामिल हैं. इसमें सबसे खास बात यह रही कि इस बार नयी 63 कंपनियां हैं, जिन्होंने एक्सलर्स को समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट के लिए लॉक किया है. समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआइपी) के लिए आने वाली कंपनियों में कंसल्टिंग, फाइनांस, सेल्स, मार्केटिंग, जेनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन मैनेजमेंट ऑपरेशन, अनालिटिक्स एंड एचआर जैसी सेक्टर की कंपनियां शामिल रहीं. इसमें इस बार का सर्वाधिक 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह का इंटर्नशिप स्टाइपेंड ऑफर किया गया है. प्लेसमेंट अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन प्रो ए कनकराज ने कहा कि एक्सएलआरआइई में 139 कंपनियों का आना और शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को लॉक किया जाना, संस्थान के गौरवमयी इतिहास, क्वालिटी व एथिक्स बेस्ड एजुकेशन का बेहतर उदाहरण है. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-ed-court-issues-non-bailable-warrant-of-birendra-rams-associate-mukesh-mittal/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस : ED कोर्ट ने बीरेंद्र राम के सहयोगी मुकेश मित्तल का नन बेलेबल वारंट जारी किया

52 प्रतिशत छात्रों को प्रतिमाह 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड

एक्सएलआरआई प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इतना बड़ा बैच होने के बावजूद काफी शानदार इंर्टनशिप की राशि विद्यार्थियों को स्टाइपेंड के लिए दी गयी है. एवरेज स्टाइपेंड 1.41 लाख रुपये, जबकि मेडियन स्टाइपेंड 1.50 लाख रुपये दी गयी है. वहीं, सर्वाधिक स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह है, जिसे बीएफएसआइ सेक्टर की ओर से ऑफर किया गया है. टॉप 5 फीसदी स्टूडेंट को 2.35 लाख प्रति माह, टॉप 10 प्रतिशत को 2.27 लाख रुपये प्रति माह, टॉप 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को 2.12 लाख रुपये प्रतिमाह, जबकि टॉप 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम 1.86 लाख रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा. कुल 84 प्रतिशत ऐसे विद्यार्थी होंगे जो कम से कम एक लाख रुपये प्रति माह हर हाल में स्टाइपेंड के रूप में हासिल करेंगे. इसे भी पढ़ें : गाजा">https://lagatar.in/air-strike-on-gaza-hospital-500-people-killed-summit-meeting-of-abdullah-al-sisi-mahmoud-abbas-with-biden-canceled/">गाजा

अस्पताल पर हवाई हमला, 500 लोगों की मौत, बाइडेन के साथ अब्दुल्ला,अल-सिसी, महमूद अब्बास की शिखर बैठक रद्द

एक्सलर्स की प्रतिभा पर देश ही नहीं, विदेशी कंपनियों ने भी भरोसा जताया : निदेशक

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए एक्सएलआरआई के निदेशक फादर एस जॉर्ज एसजे ने कहा है कि संस्थान के प्लैटिनम जुबिली वर्ष में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट के रूप में संस्थान को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है. 591 विद्यार्थियों वाले बड़े बैच में भी एक्सलर्स की प्रतिभा पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशी कंपनियों ने भरोसा जताया है. यह संस्थान के वर्षों की शानदार विरासत, लीडरशिप व विद्यार्थियों की आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग की बदौलत हुआ है. उन्होंने उन सभी संस्थानों के प्रति आभार जताया है, जिन्होंने एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए चुना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//