Search

 
 
 

XLRI : किसी भी प्रोफेशन को चुनने से पहले अपनी पसंद के साथ ही अपने मजबूत पक्ष को जरूर पहचानें : नीना मुखर्जी

 
एक्सएलआरआई में शहर के स्कूली बच्चों को मिला करियर टिप्स  Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई में टीम सामर्थ्य की ओर से एक करियर काउंसलिंग सेशन `दिशा 2024` का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, डीएवी, जेएच तारापोर, लोयोला, बाल्डविन फार्म एरिया समेत अन्य स्कूलों के करीब 450 बच्चों ने हिस्सा लिया. इस दौरान रिसोर्स पर्सन सुप्रसिद्ध मोटिवेटर सह करियर काउंसलर नीना मुखर्जी ने सभी बच्चों को करियर संवारने के लिए कई टिप्स दिए. इसे भी पढ़ें : अर्का">https://lagatar.in/arka-jain-university-special-and-detailed-discussion-on-innovation-and-production-development-cycle-of-automotive-and-military-vehicles/">अर्का

जैन यूनिवर्सिटी : ऑटोमोटिव व सैन्य वाहनों के नवाचार और उत्पादन विकास चक्र पर हुई विशेष व विस्तृत चर्चा
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोफेशन को चुनने से पहले अपनी पसंद के साथ ही अपने मजबूत पक्ष को जरूर पहचानें. इस दौरान बच्चों को बायो टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, जर्नलिज्म, डिफेंस, सिविल सर्विसेज, इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ ही कॉमर्स लेने के बाद किस-किस क्षेत्र में करियर बनायी जा सकती है, इससे जुड़ी जानकारी दी गयी. एक्सलर्स की ओर से यह तैयारी की जा रही है कि समय-समय पर विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, इसके लिए उन्हें सही गाइडेंस भी दी जाएगी. इस बार करियर काउंसलिंग सेशन दिशा 2024 में करीब 700 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही