Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

XLRI : मणिपुर में शांति व सद्भावना के लिए हुआ गरबा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : पूरा देश दुर्गोत्सव में लीन है. गरबा व डांडिया की धुन पर हर कोई थिरक रहा है. इसी बीच एक्सआरआई में अनोखे अंदाज में गरबा का आयोजन किया गया. संस्थान के पीजीडीएम (जीएम) की सांस्कृतिक समिति की ओर से "गरबा फॉर पीस" का आयोजन किया गया. इसमें एक्सएलआरआई के छात्र-छात्राओं के साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान एक्सएलआरआई के डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने कहा कि मणिपुर पिछले कई माह से हिंसा से जूझ रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/XLRI-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-two-day-navotsav-begins-with-asur-maya-dance-drama/">अरका

जैन विश्वविद्यालय  : असुर-माया नृत्य नाटिका के साथ दो दिवसीय ‘नवोत्सव’ का आगाज़
उन्होंने कहा कि मेइतेई और कुकी के बीच जातीय हिंसा से मणिपुर का माहौल खराब है. इस पर्व-त्योहार के अवसर पर देश व खास कर मणिपुर के लोगों के बीच आपसी सद्भावना व शांति को लेकर गरबा फॉर पीस का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से मणिपुर में शांति की पुनर्स्थापना की कामना की गयी. कार्यक्रम के आयोजन में "स्टूडेंट ऑफ द जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम,  स्टूडेंट अफेयर्स कमेटी, फादर कुरुविला, फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, स्टूडेंट अफेयर्स के एसोसिएट डीन डॉ परमज्योत सिंह, सांस्कृतिक कमेटी के सचिव कनुज कोहली समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही