Search

 
 
 

XLRI Jamshedpur : किसी प्रोडक्ट या कंपनी की सफलता में डेटा एनालिटिक्स की है अहम भूमिका : सयानदेब बनर्जी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई में पीजीडीएम जीएम के विद्यार्थियों की ओर से फायरसाइड चैट 2023 का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में द मैथकंपनी के सीईओ सयानदेब बनर्जी उपस्थित थे. उन्होंने आज के प्रतिस्पर्धी दौर में डेटा एनालिटिक्स के महत्वों से सभी को अवगत कराया. मुख्य रूप से डेटा मेकिंग, डेटा के आधार पर निर्णय लेने व इनोवेशन से संबंधित विषयों पर अपनी बातों को विस्तार पूर्वक रखा. इससे पूर्व एक्सएलआरआइ के प्रोफेसर कनगराज ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर श्री बनर्जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में डेटा की शक्ति से हर कोई अवगत है. बड़ी से बड़ी कंपनियां निवेश करने से लेकर अपने प्रोडक्ट को तैयार कर उसकी मार्केटिंग में भी डेटा का ही इस्तेमाल करती है. इसे भी पढ़ें : झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-1229-posts-will-be-appointed-in-health-department-advertisement-released/">झारखंडः

स्वास्थ्य विभाग में 1229 पदों पर होगी नियुक्ति, निकला विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आज के दौर में विभिन्न एजेंसियों द्वारा डेटा का इस्तेमाल कर किये जाने वाले सर्वे पर भी अपनी बातों को रखा. उन्होंने डेटा के एथिकल इस्तेमाल पर भी बल दिया. कहा कि कई बार डेटा लीक की बातें भी सामने आती है, यह गलत है. किसी भी हाल में अनैतिक तौर पर डेटा का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया. इस दौरान उन्होंने द मैथ कंपनी के बेसिक्स से जुड़ी बातें भी सभी के बीच रखी. इस दौरान सौविक रॉय ने श्री बनर्जी को स्मृति चिन्ह देकर जहां उन्हें सम्मानित किया वहीं, एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम जीएम बैच के एक छात्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही