Search

 
 
 

XLRI जमशेदपुर : टीसीएस आयोन अपने कमिटमेंट की बदौलत डिजिटल एग्जाम लेने में रहा है अग्रणी : गोपाल कृष्णा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम (जीएम ) की ओर से सीएक्सओ सेशन का आयोजन किया गया. जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज आयोन के मार्केट फंक्शन एंड प्रोडक्ट हेड गोपाल कृष्णा उपस्थित थे. उन्होंने एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम (जीएम ) के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए किसी भी कंपनी के कर्मचारियों में लीडरशिप की क्वालिटी व अन्य जरूरी गुणों के बारे में जानकारी दी. कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है. इस बदलती दुनिया में किसी भी कंपनी के कर्मचारियों के साथ ही उसके पदाधिकारियों में यह गुण होना जरूरी है कि वे सकारात्मक बदलाव को स्वीकार करें. इसे भी पढ़ें  : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-has-just-one-2-school-for-800-students-one-teacher-for-73-children/">झारखंड

में 800 छात्रों पर महज एक +2 स्कूल, 73 बच्चों पर एक शिक्षक
उन्होंने इसे लेकर अपने करियर के कई उदाहरण दिये. पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को घालमेल नहीं करने की बात कही. कहा कि वैश्विक महामारी कोविड के बाद से कई सेक्टर में तेजी से बदलाव हुआ है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हमारी निर्भरता बढ़ी है. इस दिशा में उन्होंने टीसीएस आयोन द्वारा लगातार किये जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी. कहा कि आज अधिकांश भर्ती परीक्षाओं के साथ ही प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होने लगी है. इस दिशा में टीसीएस आयोन ने उपभोक्ता के प्रति अपने कमिटमेंट के कारण सबसे अव्वल है. उन्होंने रणनीति बनाने के साथ ही उसे समय-समय पर बदलाव करने से संबंधित बातें भी कही. इस दौरान एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों ने उनसे कई सवाल किये, जिसका उन्होंने जवाब दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही