Search

 
 
 

XLRI : कॉरपोरेट वर्ल्ड में सिर्फ आइक्यू और इक्यू ही नहीं बल्कि एसक्यू भी है जरूरी : डॉ पुष्प कुमार जोशी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआइ के दिल्ली कैंपस में संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम (बीएम) के कुल 107 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एचपीसीएल के चेयरमैन डॉ पुष्प कुमार जोशी उपस्थित थे. संस्थान की ओर से उन्हें फादर इ अब्राहम मेडल फॉर इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट डेवलपमेंट से भी नवाजा गया. उन्होंने संस्थान के सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉरपोरेट लाइफ ही सब कुछ नहीं है. उससे बड़ा भी जीवन है. कॉरपोरेट लाइफ जीवन का एक छोटा सा अंश है. डॉ जोशी ने कॉरपोरेट लाइफ व सामान्य जीवन में संतुलन बनाने का आह्वान किया. कहा कि आम तौर पर एक इंसान में आइक्यू व इक्यू की काफी डिमांड होती है, लेकिन इसके अलावा हर इंसान में एसक्यू ( स्प्रीचुअल क्वांटिनेंट्स ) के होने पर बल दिया. उन्होंने डिग्री हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि वे अपने जीवन के एक-एक पल को सकारात्मक दिशा में कार्य करने में लगाएं. साथ ही हमेशा सीखने की प्रवृति रखने का आह्वान किया.  इसे भी पढ़ें  : सेना">https://lagatar.in/the-bullet-came-out-tearing-the-skull-of-the-army-man-the-operation-lasted-for-five-hours/">सेना

के जवान की खोपड़ी को चीरते हुए गोली बाहर निकली, पांच घंटे चला ऑपरेशन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230430_184818.jpg"

alt="" width="600" height="334" /> इससे पूर्व एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर कैंपस के डायरेक्टर फादर केएस काश्मीर ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश करते हुए 100 प्रतिशत प्लेसमेंट से संबंधित बातें कही. कहा कि प्लेसमेंट के मामले में एक्सएलआरआइ का नाम देश के टॉप 10 मशहूर इंस्टीट्यूट में शामिल हैं. वहीं, एक्सएलआरआइ जमशेदपुर कैंपस के डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज ने सभी को संबोधित करते हुए प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा पर्वतारोही की तरह आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया. कहा कि जीवन में हर घटना एक सीख देती है, इससे सबक लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में केपीएमजी के सीइओ चड्ढ़ा भी उपस्थित थे. इस अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से तीन गोल्ड मेडल दिये गये. जिसमें ओवरऑल एकेडमिक एक्सीलेंस का अवार्ड युद्धवीर मलिक, एकेडमिक एक्सीलेंस फॉर वीमेन का खिताब आरा शाह जबकि ऑलराउंडर स्टूडेंट का पुरस्कार ऋषिकेश प्रमोद नायर को दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही