Search

 
 
 

XLRI : झारखंड के विकास में योगदान करें छात्र : राज्यपाल

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की स्थापना के 75 साल के अवसर पर बुधवार को संस्थान के टाटा प्रेक्षागृह में प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपस्थित थे. समारोह को को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान कभी भी इससे नहीं हो सकती कि उसने कितना प्रॉफ़िट कमाया है. बल्कि इससे होती है कि उसने समाज के लिए क्या किया और समाज के विकास में उसका क्या योगदान है. उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए टाटा ग्रुप द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की, साथ ही सभी संस्थाओं को इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि एक्सएलआरआई की जो यात्रा है वह प्रेरणादायक है. एक छोटे स्तर से शुरू होकर आज देश की बड़ी बिज़नेस स्कूल में शामिल होना बड़ी उपलब्धि है. साथ ही एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों व उनकी क्षमता की भी सराहना करते हुए कहा कि एक्सएलआरआई न सिर्फ जमशेदपुर बल्की पूरे झारखंड का गौरव है. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड एक संसाधन संपन्न राज्य है, लेकिन इसकी गिनती पिछड़े राज्यों में होती है, जो कि सही नहीं है. उन्होंने इस सोच को साझा व सकारात्मक प्रयास से सभी को बदलने का आह्वान किया. साथ ही कहा कि छात्र इस दिशा में काम करें. हमें इस राज्य को समृद्धशाली राज्य की सूची में दूसरे नंबर पर स्थापित करना है. उन्होंने छात्रों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वे विपरीत परिस्थितियों से न डरें. रिस्क जरूर लें. यही आपको सफलता दिलाएगी. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cms-lawyers-argument-in-the-high-court-neither-any-criminal-case-nor-fir-against-me-eds-summons-is-not-valid/">CM

के वकील की हाईकोर्ट में दलील- मेरे खिलाफ न कोई आपराधिक मामला न ही प्राथमिकी, ED का समन सही नहीं
इस अवसर पर टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टीवी नरेंद्रन भी उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में एथिक्स से कभी समझौता नहीं करने व सोसाइटी को वापस करने की प्रवृति को विकसित करने की बात कही. इससे पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने टाटा स्टील के सीईओ व एमडी सह एक्सएलआरआइ के चेयरमैन टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एडमिन प्रोफेसर संजय पात्रो समेत अन्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/investigation-of-21-major-naxalite-cases-of-jharkhand-handed-over-to-nia/">झारखंड

के 21 बड़े नक्सली मामलों की जांच एनआईए को सौंपी गई

सेंसेबल व एथिकल लीडर तैयार करता है एक्सएलआरआई

इस अवसर पर एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने अपने संबोधन में बताया कि एक्सएलआरआइ ना सिर्फ अच्छे मैनेजर बल्कि सेंसेबल व एथिकल फ्यूचर लीडर तैयार करने पर विश्वास करता है. इसे लेकर विद्यार्थियों के कोर्स को खास तौर पर कोर्स डिजाइन किये जाते हैं, ताकि उन्हें मैनेजमेंट की शिक्षा के साथ ही मूल्य आधारित शिक्षा भी हासिल हो. फादर एस जॉर्ज ने कहा कि एक्सएलआरआई ने देश व दुनिया को कई अहम फ्यूचर लीडर दिये, जो आज समाज के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही एक्सएलआरआई की ओर से आने वाले दिनों में समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के लिए खास तौर पर नि:शुल्क वोकेशनल कोर्स की सुविधा मुहैया कराने की भी जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें : कार्डिनल">https://lagatar.in/guard-of-honor-given-to-cardinal-telesphore-p-toppo-cm-was-present/">कार्डिनल

तेलेस्फोर पी टोप्पो को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, सीएम थे मौजूद

वीडियो के माध्यम से एक्सएलआरआई के सफर को किया गया प्रदर्शित

कार्यक्रम के दौरान एक्सएलआरआई के 75 वर्षों के सफर को एक वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. जिसमें बताया गया कि किस प्रकार 1949 में एक्सएलआरआइ की स्थापना हुई थी. एक्सएलआरआइ की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर को वीडियो के माध्यम से बखूबी पेश किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-for-the-first-time-permanent-appointment-of-fourth-class-employee-on-compassionate-grounds-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पहली बार अनुकंपा पर चर्तुथ वर्गीय कर्मचारी की स्थायी नियुक्ति

राज्यपाल ने स्कॉलर्स रेसिडेंस की रखी नींव

कार्यक्रम के दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एक्सएलआरआइ के स्कॉलर्स रेसिडेंस की नींव रखी. बताया गया कि उक्त रेसिडेंस में भावी मैनेजर रहेंगे. आने वाले दिनों में स्कॉलर्स रेसिडेंस के निर्माण का कार्य शुरु कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/if-leadership-of-country-is-inhands-of-a-person-like-pm-modi-extraordinary-results-are-achieved-amit-shah/">देश

का नेतृत्व पीएम मोदी जैसे व्यक्ति के हाथ में हो, तो असाधारण परिणाम मिलते हैं : अमित शाह

राज्यपाल को एक्सएलआरआई प्लैटिनम जुबली अवार्ड फॉर द ग्रेटर गुड

एक्सएलआरआई के प्लैटिनम जुबली समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एक्सएलआरआइ प्लैटिनम जुबली अवार्ड फॉर द ग्रेटर गुड का खिताब दिया गया. उन्हें एक्सएलआरआइ के चेयरमैन व डायरेक्टर ने उक्त खिताब से नवाजा. राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को समाज में उत्कृष्ट योगदान और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण व उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए उक्त सम्मान से नवाजा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nttf-won-gold-medal-in-quality-circle-competition/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ ने क्वालिटी सर्कल कंपटीशन में जीता स्वर्ण पदक

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी भारतीय संस्कृति का गौरव

इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत से लेकर हिंदी फिल्मी गानों पर अपनी प्रस्तुति दी है. इस दौरान छात्रों  ने गुजरात के गरवा से लेकर पंजाब के भांगड़ा व राजस्थानी नृत्य शैली से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही