Search

 
 
 

XLRI : एक्सएलआरआई में शुक्रवार से दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई में शुक्रवार (2 फरवरी से) दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. वैश्वीकृत दुनिया में सामाजिक और व्यावसायिक उत्तरदायित्व को सक्षम बनाने की थीम पर इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. जेआरडी टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स और एक्सएलआरआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में देश व दुनिया के 78 से अधिक प्रतिष्ठानों के करीब 150 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान कुल 98 पेपर प्रस्तुत होंगे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/before-hemant-two-former-chief-ministers-had-gone-to-birsa-munda-jail/">हेमंत

से पहले दो पूर्व मुख्यमंत्री जा चुके हैं बिरसा मुंडा जेल
इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में यूएसए के क्रेयटन यूनिवर्सिटी के बिजनेस कॉलेज, लोयोला मैरीमाउंट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स, यूएसए, एली ब्रॉड कॉलेज ऑफ बिजनेस, मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी, फैकल्टैट, इंसब्रुक यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रिया ने कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं. इसके साथ ही सात रिसोर्स पर्सन भी शामिल हो रहे हैं. सत्र की शुरुआत में यानी पहले दिन आधुनिक व्यवसाय में नैतिक अभ्यास, स्थिरता और वैश्विक जिम्मेदारी विषय पर चर्चा होगी. पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं निदेशक अमित राज सिन्हा, टाटा स्टील की चीफ एथिक्स ऑफिसर सोनी सिन्हा, एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर जॉर्ज सेबेस्टियन के साथ ही जमशेदपुर जेसुइट के प्रोवेंशियल जेरी कुटिना, एक्सएलआरआई के डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो, डीन एडमिन डोनाल्ड डिसिल्वा समेत कई अन्य शामिल हो रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही