Search

Jamshedpur : एक्सएलआरआई ने मदद को बढ़ाया हाथ, आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए जुटाये 2.10 लाख रुपये

Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआR ने एक बार फिर अपनी उदारता और सेवा भावना का परिचय दिया है. सीआइआई वाईआई की ओर से आयोजित एक साइलेंट ऑक्शन के माध्यम से एक्सएलआरआई ने 2.10 लाख रुपये से अधिक राशि एकत्र की है. यह राशि "फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसइटी" को दान स्वरूप प्रदान की जाएगी. यह लगातार तीसरा साल है, जब संस्थान की ओर से यह परोपकारी पहल की जा रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jagannath-mela-tender-was-awarded-for-rs-1-crore-92-lakh-patna-company-took-it/">BREAKING

: 1 करोड़ 92 लाख में हुआ जगन्नाथ मेला का टेंडर, पटना की कंपनी ने लिया

ऑक्शन से प्राप्त राशि सोसाइटी को दी जाएगी

इस साइलेंट ऑक्शन में एक्सएलआरआई के छात्र-छात्राएं, अलग-अलग समितियों और फैकल्टी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने डिनर, ट्यूटोरिंग सेशंस, गिटार लेशन, किताबें, पेंटिंग्स और अन्य कई आइटम्स ऑफर किए, जिन पर बोली लगाई गई. ये सभी आइटम्स एक्सएलआरआई के छात्रों ने खरीदे और सभी राशि दान कर दी गई. इस ऑक्शन से एकत्र की गई पूरी राशि "फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी" को दी जाएगी. इस अवसर पर राजेश मित्तल और अभिषेक गर्ग ने संगठन की तरफ से चेक प्राप्त किया. एक्सएलआरआई के प्रवक्ता ने कहा कि ट्राइबल सोसाइटी के साथियों को उक्त राशि देने में सुखद अनुभूति हो रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-darbhanga-dairy-of-dimna-road-thief-caught-in-cctv/">Jamshedpur

: डिमना रोड के दरभंगा डेयरी में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए प्रयास कर रहा संगठन

बताया गया कि यह संगठन दूर-दराज के क्षेत्रों में शिक्षा के माध्यम से जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए अथक प्रयास कर रहा है. यह दान एक्सएलआरआई के छात्रों के लिए समाज को वापस देने का एक तरीका है और ग्रेटर गुड के लिए सच्चे मन से काम करने का प्रतीक है. वहीं सीआईआईआई यंग इंडियन की सेक्रेटरी, स्मृति गुप्ता ने इसके लिए डीन एडमिनिस्ट्रेशन और एसोसिएट डीन स्टूडेंट अफेयर्स के प्रति आभार जताया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp