Search

 
 
 

वाई. एस. शर्मिला ने कांग्रेस का दामन थामा, YSRTP का विलय, सोनिया से मुलाकात की

 
NewDelhi :   आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी और युवजन श्रमिक रायथू तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाई. एस. शर्मिला ने आज कांग्रेस का दामन थामा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में वह कांग्रेस में शामिल हुईं. शर्मिला ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की भी घोषणा की.  इसके बाद वाईएस शर्मिला ने सोनिया गांधी से मुलाकात की.

जो जिम्मेदारी दी जायेगी, उसे निभायेंगी

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शर्मिला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी जायेगी, वह उसे निभायेंगी. कांग्रेस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. क्योंकि यह अडिग तरीके से सभी समुदायों की सेवा करती है और सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करती है. शर्मिला ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना उनके पिता का सपना था और उन्हें इसमें योगदान देकर खुशी होगी. शर्मिला ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का हिस्सा थीं. बता दें कि शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही