Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यादव महासभा के 100 वर्ष पूरे, बैठक कर शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय, कई मांगों पर भी हुई चर्चा

Garhwa : अखिल भारतीय यादव महासभा के गठन के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर गढ़वा जिला प्रांतीय यादव महासभा की ओर से स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग के प्रांगण में दोपहर 2:00 बजे से जिला कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई. इस बैठक में यदुवंशियों ने भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करने, देश स्तर पर जातिगत आधारित जनगणना कराने, 26 फरवरी को यदुवंशी महासभा द्वारा समारोह का आयोजन करने सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : Women’s">https://lagatar.in/womens-t20-world-cup-indo-pak-match-today-know-who-has-the-upper-hand/">Women’s

T20 World Cup : भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिये किसका पलड़ा भारी
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि यादवों की स्थिति 100 वर्ष पूर्व जो थी, उससे आज ऊपर उठ नहीं पाई है. समाज के लोगों को समाज में आ रही कुरीतियों को दूर कर समाज को सशक्त बनाने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ी शिक्षित और रोजगार उन्मुख बनकर समाज और देश का हित कर सके. रंका के पूर्व जिला परिषद सदस्य मुरारी यादव ने कहा कि बच्चों को पढ़ा कर इस समाज को सशक्त किया जा सकता है. बच्चे पढ़ेंगे, तभी समाज बढ़ेगा. बिना शिक्षा के समाज को सशक्त कर पाना असंभव प्रतीत होता है. समाज के लोग अपने बच्चों को पढ़ाएं और समाज में आ रही कुरीतियों को दूर भगाएं. खरड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार यादव ने कहा कि समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म कर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है. समाज के लोग एकजुट तभी होंगे, जब लोगों के मन में एक-दूसरे के प्रति समानता की भाव जागृत होगी, तभी जाकर समाज सशक्त बन पाएगा. इसे भी पढ़ें : ‘लिफाफा’">https://lagatar.in/governor-ramesh-bais-left-without-opening-secret-of-lifafa/">‘लिफाफा’

का ‘राज’ खोले बिना चले गए राज्यपाल रमेश बैस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही