की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
नैक की टीम ने बीएस कॉलेज का किया भौतिक निरीक्षण, संतोष जताया
[caption id="attachment_624459" align="alignnone" width="1600"]alt="कार्यक्रम का उद्घाटन करते नैक की टीम के सदस्य" width="1600" height="1066" /> कार्यक्रम का उद्घाटन करते नैक की टीम के सदस्य[/caption] राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा गठित पियर टीम अपने दो दिवसीय दौरे में शहर के बनवारी साहु महाविद्यालय पहुंची. टीम में बतौर चेयरमैन के रूप में विद्या सागर विश्वविद्यालय मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) के कुलपति डॉ. (प्रो) दामोदर मिश्रा, कॉर्डिनेटर के रूप में स्कूल ऑफ एजुकेशन महेन्द्रगढ़ हरियाणा के प्रो. सारिका शर्मा तथा मेंबर के रूप में मेरठ कॉलेज मेरठ, उत्तर प्रदेश के डॉ. एनपी सिंह शामिल थे. टीम के सदस्यों का पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य व गीत से स्वागत किया गया. टीम के द्वारा बनवारी साहू महाविद्यालय का भौतिक सत्यापन किया गया. टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय के भवन, पुस्तकालय, आईसीटी लैब, परीक्षा विभाग, नामांकन विभाग, लेखा विभाग, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम, सभागार, बागवानी, मेडिशनल गार्डन, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, खेल मैदान आदि का निरीक्षण किया. सभी विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, पूर्ववर्ती छात्र व अभिभावकों से बात कर पठन-पाठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली. 29 अप्रैल की देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना की और महाविद्यालय की गतिविधियों पर संतोष जताया. मौके पर महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी, आईक्यूएसी संयोजक प्रो. रवीन्द्र कुमार व एनएसएस पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद आदि उपस्थित थे. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मनाया सीता नवमी
[caption id="attachment_624460" align="alignnone" width="1024"]alt="मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मनाया सीता नवमी" width="1024" height="768" /> मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मनाया सीता नवमी[/caption] लातेहार के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में प्राकट्य दिवस (सीता नवमी) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सह संयोजक नीतीश यादव ने किया. जबकि कार्यक्रम नगर संयोजिका अंकिता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया. संबोधित करते हुए जिला सह संयोजक यादव ने कहा कि मां जानकी के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. उन्होंने समाज में एक आदर्श नारी की मर्यादा स्थापित की. माता जानकी ने नारी उत्थान हेतु सबसे पहले नारियों को गुरुकुल की राह दिखाई. सनातन समाज की नारियों को एक शिक्षित एवं सबल की प्रेरणा दी. सुश्री विश्वकर्मा ने कहा कि आज नारी अबला नहीं है. हर क्षेत्र में आज नारी अपना परचम लहरा रही है. इससे पहले माता सीता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं आरती की गयी. मौके पर बजरंग दल के नगर संयोजक गौरव महलका, निखिल पांडेय, दुर्गा वाहिनी की नमिता कुमारी, सोनम वर्मा, पल्लवी कुमारी, अमीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, पीहू दास, कुमकुम कुमारी, सिद्धि पांडेय, आरती कुमारी, सुषमा कुमारी, सोनम कुमारी, कोमल कुमारी व अंजलि कुमारी आदि उपस्थित थी.
वरीय आदेशपाल को दी गई विदाई
[caption id="attachment_624461" align="alignnone" width="1120"]alt="वरीय आदेशपाल को दी गई विदाई" width="1120" height="504" /> वरीय आदेशपाल को दी गई विदाई[/caption] राजकीयकृत्त प्लस टू उच्च विद्यालय के वरीय आदेशपाल मदन कुमार को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद विद्यालय में एक सादे समारोह में विदाई दी गयी. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र पांडेय ने उन्हें शॉल व उपहार भेंट किया. उन्होंने कहा कि मदन कुमार एक शालीन व मृदु व्यवहार के इंसान हैं. उन्होंने अपनी सेवाकाल में पूरी इमानदारी व तन्मयता से अपना कार्य किया. कार्यों के प्रति उनका समर्पण वाकई अनुकरणीय है. विद्यालय परिवार उनके सुखमय जीवन की कामना करता है. सेवानिवृत्त श्री कुमार ने कहा कि लातेहार उन्हें हमेशा याद रहेगा. वे 42 साल की सरकारी नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस दौरान उन्होंने उत्साह के साथ काम किया. लेकिन सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है. वरीय शिक्षिका तृप्ति भारती ने कहा कि मदन कुमार ने कभी काम से जी नहीं चुराया और काम को अपना कर्तव्य समझ कर किया. हमें उनसे काम के प्रति लगन सीखने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-9-dead-11-unconscious-due-to-gas-leak-in-gyaspura-affected-area-sealed/">पंजाब
: ग्यासपुरा में गैस लीक होने से 9 की मौत, 11 बेहोश, प्रभावित इलाका सील [wpse_comments_template]

Leave a Comment