Search

 
 
 

यादव महासभा का राजभवन के सामने धरना, अहीर रेजिमेंट बनाने व जातिगत जनगणना की मांग

 
Ranchi : अखिल भारतवर्षीय प्रदेश यादव महासभा रांची महानगर के तत्वावधान में राजभवन के समक्ष शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना के माध्यम से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करने , जातिगत जनगणना व सामाजिक आर्थिक गणना कराये जाने की मांग की गयी.  कार्यक्रम में रंजन यादव ,सुरेंद्र यादव, बीरबल यादव, बनारस यादव, इंद्रजीत यादव, जितेंद्र यादव ,वीरेंद्र यादव, संतोष यादव, श्रवण गोप, रामप्रसाद गोप, सुनील यादव, रोहित यादव, चंदन यादव, सिंटू यादव सहित संगठन से सैंकड़ो लोग मौजूद रहे.

अहीरों का रहा है योगदान: प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष यादव

प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा कि झारखंड के 24 जिलों में एक दिवसीय धरना दिया गया है, भारतीय सेना में अहीरों के बलिदान और वीरता को ध्यान में रखते हुए सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए. रेजांगला युद्ध हो या फिर कारगिल युद्ध हो, दोनों ही युद्ध में भारत के अहीरों का बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने अपना शौर्य दिखाया है. उनके सम्मान के लिए अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए. साथ ही आज समाज की आर्थिक, सामाजिक स्थिति क्या है, इसके लिए मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि राज्य में जातीय जनगणना करा कर उपयोगी योजनाएं बनायी जाये.

अहीर रेजिमेंट बनना हमारा हक : प्रधान महासचिव इंद्रजीत यादव

महासभा के प्रधान महासचिव इंद्रजीत यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट हमारा हक है. अगर देश में कोई जातिसूचक रेजिमेंट हो तो अहीर रेजिमेंट भी हो. अन्यथा सभी रेजिमेंट को खत्म किया जाए और सेना में एक ही नाम भारतीय सेना रखा जाए. कहा कि राज्य में जातिगत, सामाजिक जनगणना के साथ ही आर्थिक गणना कराये जाने की सख्त जरूरत है. जब तक जनगणना नहीं होगी, विकास के लिए सही योजनाएं नहीं बन पाएंगी. इससे यह भी पता चलेगा कि समाज आज कहां पर है, आर्थिक स्थिति क्या है. इसे भी पढ़ें – केरेडारी">https://lagatar.in/seized-50-tonnes-of-coal-from-kole-purampania-forest-of-keredari-stir-among-mafias/">केरेडारी

के कोले पुरंपनिया जंगल से 50 टन कोयला जब्त, माफ‍ियाओं में हड़कंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही