Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यदुनाथ पांडेय अब करेंगे वकालत, बरही बार एसोसिएशन का थमा विवाद समेत हजारीबाग की कई खबरें

  • जरूरतमंदों के लिए सेवा का अवसर मिला है : यदुनाथ पांडेय
  • हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अब करेंगे वकालत
Hazaribag : हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यदुनाथ पांडेय ने बुधवार को हजारीबाग जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजकुमार राजू, महासचिव सुमन कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भैया बांके बिहारी, सुमन कुमार, संतोष पांडेय, दिनेश्वर प्रसाद मेहता, संजय कुमार सिन्हा, मंजीत सिंह, अनूप कुमार सिन्हा तथा अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे. इस मौके पर डॉ यदुनाथ पांडेय ने कहा कि आज से एक अधिवक्ता के रूप में जरूरतमंद लोगों की सेवा का अधिकार और अवसर मिला है, जिसका यथाशक्ति निर्वहन करेंगे. अधिवक्ता संघ ने गर्मजोशी के साथ डॉ. यदुनाथ पांडेय का अभिनन्दन करते हुए उन्हें सभी अधिवक्ताओं से मिलवाया. संघ के अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. पांडेय ने संघ की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की गरिमा बढ़ाई है. महासचिव ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान में उनके विचार को सराहनीय बताया. ‘शुभम संदेश’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्ष 1977-80 में लॉ की डिग्री ली थी. प्रोफेसर बन जाने के कारण नौकरी की वजह से वकालत नहीं कर पाए. अब वह इच्छा पूरी कर पाएंगे और अंभिवंचित वर्ग के लिए नि:शुल्क सेवा देंगे. सभी को कानूनी सलाह मुफ्त में देंगे. -------

बरही बार एसोसिएशन का थमा विवाद

Barhi : आखिरकार विवाद थम गया और आगामी 29 अप्रैल को बार एसोसिएशन बरही का चुनाव तय हो गया. प्रमुख निर्वाची पदाधिकारी दीपक सत्य प्रकाश और सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार 19 से 21 अप्रैल तक नामांकन, 25 अप्रैल को स्क्रूटनी और उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन, 26 अप्रैल को नाम वापसी, 27 अप्रैल को उम्मीदवारों के फाइनल और अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा. 29 अप्रैल की पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. विदित हो कि यह चुनाव बीते 15 अप्रैल को होना तय था. परंतु मतदाता सूची में छह नए अधिवक्ताओं का नाम शामिल होने से कुछ वकीलों ने बार एसोसिएशन बरही के निवर्तमान सचिव राजकुमार प्रसाद पर मनमानी का आरोप लगाते हुए चुनाव का विरोध किया था. वरिष्ठ अधिवक्ता रवि कुमार ने बार काउंसिल रांची के सचिव से लिखित शिकायत भी की थी. उनका आरोप था कि छह नए सदस्य बरही बार एसोसिएशन के सदस्य नहीं है. वे न तो कभी बैठक में शामिल हुए और न ही कभी बरही कोर्ट में प्रैक्टिस की है. निवर्तमान सचिव ने व्यक्तिगत रूप से मत का लाभ लेने के लिए अपने सगे-संबंधियों और परिचितों को मतदाता सूची में शामिल किया है. निवर्तमान सचिव ने कहा कि आरोप बेबुनियाद था, सर्वसम्मति से मतदाता सूची तैयार की गई थी. इसमें उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है. दरअसल उनकी लोकप्रियता से कुछ लोग घबरा गए हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. मतदाता सूची को काउंसिल ने मान्यता देते हुए चुनाव की अधिसूचना जारी की है. मतदाता सूची में शामिल सभी अधिवक्ता चुनाव में भाग लेंगे. --------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/homyo_726.jpg"

alt="" width="1024" height="682" />

सम्मानित किए गए सीएचसी के होमियोपैथिक चिकित्सक

Chouparan : विश्व होमियोपैथिक दिवस के अवसर पर चौपारण प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत होमियोपैथिक चिकित्सक सम्मानित किए गए. इस संबंध में जानकारी देते हुए आयुष चिकित्सक डॉ पंकज कुमार मेहता ने बताया कि विश्व होमियोपैथिक दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भारतीय होमियोपैथिक चिकित्सा संघ) के अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह, झारखंड होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड इकाई के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस आयोजन में देशभर से लगभग 1700 चिकित्सकों ने निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन करवाया. इसमें बरही के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ महादेव मेहता के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में चिकित्सा पदाधिकारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के पद पर कार्यरत डॉ पंकज कुमार मेहता, डॉ रविकांत पांडेय, डॉ दिनेश कुमार एकलव्य को होमियोपैथिक के क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए आयुष निदेशक झारखंड सरकार की ओर से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने पर प्रभारी डॉ भुनेश्वर गोप, डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ सरवर हसन, डॉ निशांत कुमार मोदी, डॉ मुकेश चंद्र झा, डॉ रूपेश कुमार, डॉ दिग्विजय भारद्वाज, डॉ नाजिर अंसारी, डॉ कहकशां नाज और डॉ निगार तरन्नुम ने सभी चिकित्सकों को बधाई दी. -------

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

अच्छी जगह बनाने में फैकल्टी मेंबर का योगदान सबसे अहम : मनीषा आनंद Hazaribag: आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में आईक्यूएसी के बैनर तले "संचार और प्रस्तुति कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण विकास" विषय को लेकर आयोजित दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम बुधवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम में कम्युनिकेशन स्किल, शिक्षण कौशल, कक्षा भागीदारी, व्यक्तित्व विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर देश की प्रसिद्ध फ्रीलांस ट्रेनर और मोटिवेशनल स्पीकर मनीषा आनंद ने विस्तार से इसपर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों को अनुसंधान करने के पर्याप्त अवसर प्रदान कर व सेमिनारों, सम्मेलनों, कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए संस्थानों में शैक्षणिक और बौद्धिक वातावरण को बढ़ाना है. इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से संकाय सदस्य अपने अनुसंधान और शैक्षणिक कौशल को अद्यतन करने में सक्षम होंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षक की आवश्यकता केवल पढ़ाने और ज्ञान प्रदान करने के लिए ही नहीं होती है. किसी संस्थान को डिग्री हासिल करने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाने में फैकल्टी मेंबर का योगदान इससे कहीं ज्यादा होता है. शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सभी संकाय सदस्यों को अपने विभाग के भीतर नवीन और अनुसंधान एवं विकास दृष्टिकोण पेश करना चाहिए. ऐसे में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की महत्ता अधिक बढ़ जाती है. मौके पर आईसेक्ट भोपाल की एलएंडडी कॉरपोरेट एचआर अर्चना जैन ने विभिन्न विषयों को लेकर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम नियमित समय अंतराल में चलते रहने को महत्वपूर्ण बताया. आखिर में मोटिवेशनल स्पीकर व फ्रीलांस ट्रेनर मनीषा आनंद, आईसेक्ट भोपाल की एलएंडडी एचआर अर्चना जैन, आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ व डॉ बिनोद कुमार के हाथों कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

कौन हैं मनीषा आनंद

मनीषा आनंद देश की प्रसिद्ध फ्रीलांस ट्रेनर व मोटिवेशनल स्पीकर हैं. पिता के प्राध्यापक रहने के कारण इनकी परवरिश भी शैक्षणिक वातावरण में हुई. बीते सात वर्षों से फ्रीलांस ट्रेनर और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में देश भर इनके कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. नारी सशक्तीकरण की मिसाल बन चुकीं मनीषा आनंद को 2017 में अग्निबाण न्यूज पेपर की ओर से सशक्त नारी सम्मान, 2023 में अनवी स्ट्रांग विमेन अवार्ड, लीडिंग लेडी अवार्ड और कॉरपोरेट ट्रेनर अवार्ड से नवाजा जा चुका है. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही