Search

 
 
 

यज्ञ से क्षेत्र में आती है सुख व समृद्धि : कालीचरण सिंह

 
Latehar :  चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है.  उन्होंने कहा कि यज्ञ होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है. नकारात्मक उर्जा का नाश और सकारात्मक उर्जा का वास होता है. इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक सोहार्द मजबूत होता है और एकजुटता की भावना आती है. कालीचरण सिंह सदर प्रखंड के मुरूप गांव में आयोजित श्री रूद्र महायज्ञ सह दिव्य ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन लोगों को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने यज्ञशाला में जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. आयोजन समिति ने कालीचरण सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. बता दें कि यज्ञाचार्य अवध किशोर वैद्य के सानिध्य में इस यज्ञ को संपन्न कराया जा रहा है.

कार्यक्रम में ये लोग रहे शामिल

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे समेत कई लोग शामिल हुए. इसके अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार वैद्य, सचिव कमलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व शिव शंकर जायसवाल, संयोजक दशरथ ठाकुर के अलावा उत्तम कुमार, राजेश्वर सिंह, गेंधारी सिंह, वृंद प्रसाद, कामेश्वर साव, संजय सिंह, रामदुलार सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, अनिल, कैलाश, रंजन व अशोक राम आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही