Search

 
 
 

यज्ञ से नकारात्मक ऊर्जा का नाश, सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार : विनोद

 
Chauparan, Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के ग्राम बरवाडीह में श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता विनोद विश्वकर्मा के साथ विशिष्ठ अतिथि मुखिया मंटू सिंह, विकाश रजक, कैलाश यादव और सुधीर कौशल ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. वहीं यज्ञ समिति के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मौके पर विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि क्षेत्र में यज्ञ होने से नकारात्मक शक्तियों का ह्रास होता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. जागरण मंच के कलाकारों ने भक्तों को खूब झूमाया. काफी संख्या में लोग जागरण देखने आए थे. ज्ञात हो कि बरवाडीह में आठ मार्च को आचार्य धनंजय पांडे के नेतृत्व में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ हुआ था. फिर यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ इसका समापन हुआ. साथ में भव्य भंडारा का सभी ने भोग ग्रहण किया. इस सप्त दिवसीय महायज्ञ में अयोध्या से आए प्रवचनकर्ता रामजी शास्त्री ने पांच दिन संध्या में सभी को जीवन जीने का मार्ग एवं अपने संस्कार के बारे में बताया. पूरे कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने किया. इसे भी पढ़ें-शक्तिमान">https://lagatar.in/shaktimaan-fame-mukesh-khanna-reaches-ranchi-will-see-the-location-for-the-film/">शक्तिमान

फेम मुकेश खन्ना पहुंचे रांची, फिल्म के लिए देखेंगे लोकेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही