Search

 
 
 

यज्ञ से होता है पापों का नाश : रामदास

 
Nilambar Pitambarpur, Palamu: नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के हरतुआ पंचायत के झरकटीआ गांव में रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. घोड़ा व बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामदास साहू पहुंचे. उन्होंने पूजा अर्चना कर कलश यात्रियों को कलश देकर रवाना किया. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. इस बीच सैकड़ों की कन्याओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी रामदास साहू ने कहा कि यहां के भक्तों का लगन देखकर लग रहा है कि यहां रामराज स्थापित हो गया है. यज्ञ करना बहुत ही पुण्य की बात है. ऐसे आयोजन समय-समय पर होने से समाज में फैल रहे कुरीति समाप्त होती है. आपसी भाईचारे के साथ-साथ क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनता है. आप सत्य के मार्ग पर चलें और कलयुग में भगवान के नाम छोड़ कुछ भी नहीं है. कहा गया है कि कलयुग में केवल नाम आधारा. यज्ञ से पापों का नाश होता है. मौके पर प्रमोद गिरी सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी राजा गुप्ता मुखिया अरविंद शुक्ला नीलकंठ गिरी, दीपक गिरी दिनेश तिवारी अनिल गिरी, अध्यक्ष पंचम भारती उपाध्यक्ष महेंद्रनाथ शुक्ला सचिव अरविंद शुक्ला निहोरा गिरी,रामकृष्ण भारती,जय राम गिरी,सत्य प्रकाश गिरी, कंचन गिरि,संपत्ति गिरी लाल, बिहारी यादव ,रमेश गिरी, संजय कुमार गिरी,राजू कुमार शाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-12-home-guards-who-did-duty-on-fake-documents-dismissed/">धनबाद

: फर्जी दस्तावेज पर ड्यूटी करनेवाले 12 होमगार्ड बर्खास्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही