Search

 
 
 

‘धुरंधर 2’ देखने थिएटर पहुंचीं यामी गौतम, स्क्रीन पर खुद को देख शरमाई

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसी बीच यामी गौतम का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह थिएटर में अपनी ही कैम्यू को देखकर शर्माती नजर आ रही हैं
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसी बीच यामी गौतम का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह थिएटर में अपनी ही कैम्यू को देखकर शर्माती नजर आ रही हैं.

 

 

थिएटर में दिखा यामी का क्यूट अंदाज

हाल ही में यामी गौतम एक भरे हुए सिनेमाघर में ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचीं. जैसे ही फिल्म में उनका कैमियो स्क्रीन पर आया, वह शर्म से लाल हो गईं. वीडियो में वह अपना चेहरा छुपाती और अपनी बहन को चुप रहने का इशारा करती नजर आईं, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके.यह वीडियो उनकी बहन सुराली गौतम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.

 

फैंस को पसंद आया रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही फैंस ने यामी के इस अंदाज पर खूब प्यार लुटाया. किसी ने उन्हें क्यूट बताया तो किसी ने कहा कि वह एक सच्चे फैन की तरह फिल्म का आनंद ले रही थीं.

 

की फिल्म है ‘धुरंधर 2’

 

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो यामी गौतम के पति हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से हुई। के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई.दोनों ने 4 जून 2021 को शादी की थी और साल 2024 में अपने बेटे वेदाविद का स्वागत किया.

 

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. सिनेमाघरों में लगातार हाउसफुल शो के साथ यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही