Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कंगना रनौत की फिल्म क्वीन को लेकर यामी गौतम ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Lagatar Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिये जानी जाती हैं. एक्ट्रेस हमेशा खुलकर अपनी बातों को रखती हैं. वहीं दूसरी ओर यामी गौतम की बात करे तो एक्ट्रेस ने कंगना के साथ यूं तो कोई भी फिल्म एक साथ नहीं की है, लेकिन अक्सर ये दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे के फेवर में बातें करती नजर आती रहती हैं. हाल ही में यामी गौतम ने उस समय को याद किया है, जब उनकी फिल्म टोटल सियपा का क्लैश कंगना की सुपरहिट फिल्म क्वीन से हुआ था. यामी गौतम ने फिल्म विक्की डोनर के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में यामी की कमाल की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता. इसके बाद एक्ट्रेस की दूसरी फिल्म टोटल सियपा आई, जो साल 2013 में रिलीज हुई है. यामी की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म क्वीन के साथ हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-390.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यामी गौतम ने बताया है कि- `मेरी फिल्म टोटल सियपा के साथ उस वक्त कंगना की `क्वीन` और हॉलीवुड फिल्म `300-राइज ऑफ एन एम्पायर` रिलीज हुई थी. मेरी फिल्म को सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग मिली, लेकिन देखने के बाद मुझे खुद की फिल्म कुछ खास अच्छी नहीं लगी और लोगों की ओर से कंगना रनौत की क्वीन की जमकर तारीफ सुनने को मिली. जिसके बाद मैंन अपनी फैमिली को क्वीन देखने को कहा.` यामी गौतम ने बताया कि- `मैंन अपनी मां से कहा अगर आपको मेरी फिल्म टोटल सियपा देखनी है तो देख सकते हैं. लेकिन अगर आपको कई और अच्छी फिल्म देखनी है तो आप कंगना रनौत की क्वीन को जाकर देख सकती हैं. उस फिल्म को काफी शानदार बताया जा रहा है.` इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-with-the-help-of-hurl-and-lt-23-divyangs-got-tricycles/">धनबाद

:  हर्ल व एल एंड टी के सहयोग से 23 दिव्यांगों को मिली ट्राइसाइकिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही