Search

राजपूत विचार मंच के संस्थापक यमुना सिंह का हार्ट अटैक से मौत

Dhanbad : कोयलांचल के समाजसेवी और राजपूत विचार मंच के संस्थापक यमुना सिंह का निधन हो गया. यमुना सिंह की मौत धनसार थाना क्षेत्र के गजुआटांड़ स्थित उनके आवास पर हो गया. यमुना सिंह के पुत्र ने बताया कि 11 अप्रैल की रात 1 बजे हार्ट अटैक से यमुना सिंह की मौत हो गयी. यमुना सिंह के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोग भी मौत की खबर सुनकर काफी दुखी है.

इसे भी पढ़े : शेयर">https://english.lagatar.in/the-stock-market-opened-with-heavy-fall-the-sensex-lost-1400-points-the-nifty-slipped-below-14400/48864/">शेयर

बाजार भारी गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा

दोपहर में यमुना सिंह का होगा अंतिम संस्कार

यमुना सिंह के पुत्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बैंक मोड़ के मटकुरिया में दोपहर को संपन्न होगा. यमुना सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके आवास में लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

1994 में राजपूत विचार मंच का किया था गठन

यमुना सिंह ने 30 जनवरी 1994 में राजपूत विचार मंच का गठन किया था. यमुना सिंह डीसी ऑफिस में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. यमुना सिंह के नाम पर धनबाद के बरमसिया में यमुना बिहार कॉलोनी बनायी गयी है. उनके नाम पर मनई टॉड स्थित गजुवा टॉड में मैरेज हॉल भी बनाया गया है. इस मैरेज गरीब परिवार के लोगों की शादी मुफ्त में होती थी.

समाजसेवी का काम करते थे यमुना सिंह

यमुना सिंह का धनबाद में एक अभिभावक की छवि थी. यमुना सिंह समाजसेवी के रुप में कार्य करते थे. निलेश ने बताया उनके पिता स्थानीय लोगों की मुश्किलों में हमेशा मदद करते थे. सामाजिक कार्य में यमुना सिंह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे. यमुना सिंह ने धनबाद में लगभग 300 से 400 लोगों का घर बसाया है. यमुना सिंह हर समय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//