Search

 
 
 

चौका में टाटा आ रही याराना बस ने श्रमिक को कुचला, बस डिमना से जब्त

 
Chandil : चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग चावलीवाला के पास रांची से टाटा जा रही बस की चपेट में आने से एक दिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार सुबह की है. घायल की पहचान चौका थाना क्षेत्र के मुसड़ीबेरा गांव के टोला केदारडीह गांव निवासी सोमचांद सिंह मुंडा उर्फ रिडू सिंह मुंडा के रूप में हुई है. सोमचांद सिंह मुंडा गुरुवार की सुबह साइकिल से लकड़ी लेकर चौका की ओर आ रहा था, तभी रांची से टाटा की ओर जा रही याराना बस के कुचलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सोमचांद सिंह मुंडा का एक पैर टूट गया. घायल अवस्था में सड़क किनारे काफी देर तक तड़पता रहा. घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में एंबुलेंस से ले जाकर टीएमएच में भर्ती कराया. इस घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. छानबीन के दौरान पूरी जानकारी लेकर पुलिस ने पटना से जमशेदपुर जा रही है याराना बस को डिमना के पास से पकड़ कर जब्त कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही