Search

 
 
 

बंगाल की खाड़ी से उठा ‘यास’ महातूफानः ओडिशा, झारखंड, बिहार समेत इन राज्यों में असर

 

Lagatar Desk: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यास तूफान की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. तूफान का असर बिहार, यूपी और झारखंड में भी देखने मे मिलेगा. झारखंड में इस तूफान का व्यापक असर देखा जा सकता है. यहां तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है. झारखंड के संथाल प्रमंडल में यास का तूफान ज्यादा हो सकता है. बिहार में 27 मई तक बारिश की संभावना है. जमुई, नवादा, गया, भभुआ, औरंगाबाद, बिहार में 5 दिनों तक बादल छाए रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/the-impact-of-yas-will-remain-in-jharkhand-till-may-29-the-center-of-the-storm-will-pass-through-jamshedpur-ranchi/69509/">झारखंड

में 29 मई तक रहेगा “यास” का प्रभाव, जमशेदपुर-रांची से होकर गुजरेगा तूफान का केंद्र

इन राज्यों पर रहेगा असर

चक्रवाती तूफान `यास` का प्रभाव सबसे अधिक पश्चिम बंगाल और ओड़िशा पर पड़ सकता है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और उत्तकर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान `यास` बुधवार तक बेहद गंभीर रूप धारण कर सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 26 मई की सुबह साइक्लोन यास के उत्ततर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास पहुंचने का अनुमान है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही