Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर आउट, पहला गाना ‘तबाही’ इस दिन होगा रिलीज

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर जारी किया गया है, जो फिल्म के पहले गाने ‘तबाही’ की झलक दिखाता है. तो वहीं इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास  ने किया है
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर जारी किया गया है, जो फिल्म के पहले गाने ‘तबाही’ की झलक दिखाता है. तो वहीं इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास  ने किया है

 

 

रोमांटिक अंदाज़ में दिखे यश

जारी पोस्टर में यश समंदर किनारे चलते नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक लड़की दिखाई दे रही है, हालांकि अभिनेत्री का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा. यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.पोस्टर को कियारा आडवाणी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पोस्टर में नजर आ रही अभिनेत्री कियारा हो सकती हैं.

 

कब रिलीज होगा ‘तबाही’

 

फिल्म निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक विषैली दुनिया और सुरक्षित...”.इसके साथ ही घोषणा की गई है कि फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ 2 मार्च को रिलीज होगा.
गायक विशाल मिश्रा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उत्साह जताया है.

 

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बारे में

‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें यश दोहरी भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं.यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

उसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी रिलीज होने जा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.फैंस अब 2 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब ‘तबाही’ गाना रिलीज होगा और फिल्म की झलक और साफ हो पाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही