Search

 
 
 

Yash की ‘टॉक्सिक’ vs Ranveer की ‘धुरंधर 2’ ,बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी भिड़ंत

साउथ सुपरस्टार यश की स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज को तैयार है. जो रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है.
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार यश की स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज को तैयार है. जो रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. 

 

 

‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर और टीजर डेट

मेकर्स ने हाल ही में ‘टॉक्सिक’ का एक दमदार पोस्टर रिलीज किया है. पोस्टर में यश खून से सनी बर्फ के बीच खड़े नजर आ रहे हैं. उनका लुक बेहद खतरनाक और इंटेंस दिखाई दे रहा है.यश के हाथ में ड्रिंक है और उनका स्टाइल फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाला है. पोस्टर के साथ यह भी अनाउंस किया गया है कि फिल्म का टीजर 20 फरवरी को रिलीज होगा.

 

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच छिड़ेगी जंग

 

यश के इस ऐलान से साफ है कि वह रणवीर सिंह की फिल्म से टक्कर लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.दोनों फिल्मों के बीच मार्च में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है.रणवीर सिंह को अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है.वहीं यश भी अपने स्टारडम और फैन फॉलोइंग के दम पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं.फैंस भी इस क्लैश को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स के सपोर्ट में जमकर पोस्ट कर रहे हैं.

 

यश का अलग ही क्रेज

यश की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है. साउथ में उनकी फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं.उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब ‘टॉक्सिक’ से भी वैसी ही उम्मीद की जा रही है. यश का एक्शन अवतार हमेशा से दर्शकों को पसंद आता रहा है.

 

क्या कहता है बॉक्स ऑफिस

अब देखना दिलचस्प होगा कि जब ये दोनों बड़े स्टार्स आमने-सामने होंगे तो बाजी किसके हाथ लगेगी.फिलहाल फैंस की नजरें 20 फरवरी पर टिकी हैं, जब ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होगा और इस मेगा क्लैश की तस्वीर और साफ हो जाएगी. 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही