Search

 
 
 

यशवंत सिन्हा ने केंद्रीय कारा में लोकनायक जयप्रकाश को दी श्रद्धांजलि

 
Hazaribag : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी पत्नी नीलिमा सिन्हा के साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा परिसर पहुंचे. वहां उन्होंने संपूर्ण क्रांति के नायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती मनाई. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और पूर्व केंद्रीय वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी धर्मपत्नी नीलिमा सिन्हा के साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विशाल प्रतिमा पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-affiliation-committee-will-decide-12-on-recognition-of-6-colleges/">धनबाद

: 6 कॉलेजों की मान्यता पर एफिलिएशन कमेटी 12 को लेगी निर्णय

चित्रांश परिवार ने दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर उपस्थित जनसमूह एवं चित्रांश परिवार के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कृतित्व एवं कौशल का स्मरण करते हुए देश की दशा और दिशा निर्धारित करने की प्रेरणा ली. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय ने उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सबों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण के महान आदर्श आचार व्यवहार को अपनाकर देश और समाज को समर्थ सुंदर और सुरक्षित बनाने का संकल्प लेना चाहिए. ताकि संपूर्ण क्रांति का अवधारणा पूर्ण हो सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/yyy-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="800" /> इसे भी पढ़ें–भारत">https://lagatar.in/india-captured-the-odi-series-the-young-team-showed-its-strength/">भारत

ने वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा, युवा टीम ने दिखाया दम

ये रहे मौजूद

मौके पर नीलिमा सिन्हा एवं शोभा सहाय के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुधा वर्मा के साथ भारती सहाय, रीता लाल, मीना सहाय, प्रियंवदा सहाय, प्रीति सहाय एवं चित्रांश महिलाएं भी मौजूद थीं. साथ में सुरेंद्र सिन्हा, चंदन सिन्हा, अरविंद जी सहाय, मनोज सिन्हा, ज्ञान सिन्हा, ललित मोहन बख्शी, हरीश श्रीवास्तव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, सुमन कुमार सिन्हा, विवेक बरियार, जीतेंद्र सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, विकास कुमार, राजीव कुमार सिन्हा, शशि भूषण प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, रविंद्र कुमार सिन्हा, अनुपम सिन्हा, केंद्रीय कारा के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने भी जेपी को श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही