Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली यात्रा, 351 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने उठाया कलश

Hazaribagh : दारू थाना परिसर के निकट पिपचो में नव निर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर त्रिदिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया. कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप से निकली. 351 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश लेकर दो किमी की दूरी तय कर उत्तर वाहिनी सिवाने नदी पहुंची. इस दौरान दो किमी की दूरी तक हर-हर महादेव, जय श्री राम व जय माता दी के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा. यज्ञ आचार्य डॉ. अनुग्रह नारायण शर्मा व उनके सहयोगी आचार्यों शंकर दयाल शर्मा, शक्ति शास्त्री, लव शास्त्री, अविनाश पांडे, मनोज शर्मा और राजीव रंजन ने मुख्य पुजारी अमित कुमार, सुरेश प्रसाद, दिलीप राम तथा प्रयाग यादव सपत्नीक वैदिक कर्मकांड व मंत्रोच्चार के साथ गंगा-पूजन व बरुण देव का आवाह्न कर कलश में जल उठवाया. मुख्य पुजारी के जल उठाने के साथ-साथ सभी कलश यात्रियों ने जल उठावकर पुनः वापस यज्ञ मंडप पहुंच कर कलश को स्थापित किया. वहां कलश यात्रियों को समिति की ओर से शरबत और फल से उपवास तुड़वाया गया. कलश यात्रियों के वापस यज्ञ मंडप पर आने पर यहां विधायक मनीष जायसवाल पहुंचे और एक मंडप का परिक्रमा कर एवं नवनिर्मित शिव मंदिर का निरीक्षण कर ईश्वर की आराधना की और श्रद्धालुओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया. कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, प्रमुख श्वेता कुमारी, इरगा मुखिया अनिता देवी, दारू मुखिया सुनील कुमार, देवनारायण राणा, कमल किशोर प्रसाद, अनुज कुमार, यज्ञ समिति सह संरक्षक दिलीप कुमार, अध्यक्ष बसंत नारायण, उपाध्यक्ष राजन सिन्हा, सचिव भैरव प्रसाद, कोषाध्यक्ष रौशन सिन्हा, विकास यादव, सुमन सिन्हा, मनोज कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, सुधीर कुमार, लखन राम, वीरेंद्र यादव, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-data-from-mobile-and-electronic-devices-of-vishal-chaudhary-and-others-for-forensic-examination/">ईडी

ने विशाल चौधरी समेत अन्य के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले डेटा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही