Search

 
 
 

YBN यूनिवर्सिटी मामला: हंगामा और तोड़फोड़ में शामिल 13 छात्रों को पुलिस ने भेजा जेल

 
Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी में चल रहे डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा के परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया था. इस घटना में शामिल 13 छात्रों को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. बुधवार को परीक्षार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिसर में जमकर तोड़फोड़ की. उन्होंने रिसेप्शन में रखे टेबल, कुर्सी, क्लास की खिड़की के शीशे, परिसर में खड़े कार व बस के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिया था. पत्थरबाजी में पुलिस के जवानों को भी चोट आयी थी. जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया.लाठीचार्ज से सभी इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान हंगामा कर रहे 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसे भी पढ़ें -अकाउंट,पैन">https://lagatar.in/cyber-criminal-arrested-for-cheating-in-the-name-of-updating-account-pan-card/">अकाउंट,पैन

कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, वाईबीएन यूनिवर्सिटी में 29 मई से 9 जून तक डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया है, जिसमें 8050 छात्र परीक्षा दे रहे हैं. बुधवार को पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई. दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चल रही थी. जिसमें दोनों शिफ्ट में 6000 छात्र परीक्षा दे रहे थे. शाम 4:45 में छात्र परीक्षा देकर बाहर निकलते ही हंगामा और तोड़फोड़ करने लगे. पुलिस ने अपने स्तर से समझाने का प्रयास किया, लेकिन परीक्षार्थी नहीं मानें और पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसे भी पढ़ें -अजब-गजब">https://lagatar.in/strange-game-first-the-pond-was-leveled-with-5-lakhs-now-it-is-being-deepened-with-9-45-lakhs/">अजब-गजब

खेल : पहले 5 लाख से तालाब को कराया समतल, अब 9.45 लाख से कराया जा रहा गहरा  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही