Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में गुरुवार को द तिलइयंस क्लब और वाईडीसी इंदरवा के बीच मैच खेला गया. यह मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेला गया. द तिलइयंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए द तिलइयंस क्लब ने 24.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 105 रन बनाए. जिसमें सत्यम कुमार 35 और अनिकेत कुमार ने 27 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए वाईडीसी इंदरवा की ओर से दीपक यदुवंशी 3 और बिरमल सिंह ने 2 विकेट लिए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी वाईडीसी इंदरवा ने 10.2 ओवर में एक विकेट खोकर 107 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. जिसमें चंदन सिंह 60 नाबाद और कृष्णा कुमार नाबाद 25 रन बनाए. गेंदबाजी करते हुए द तिलइयंस क्लब की ओर से एक मात्र विकेट अनिकेत कुमार ने लिया. मैन ऑफ द मैच वाईडीसी इंदरवा के दीपक यदुवंशी को केडीसीए पदाधिकारी सुमन कुमार तथा टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान ने संयुक्त रूप से दिया. मैच में अंपायर रोहित भारती और सपन कुमार तथा स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु, अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडे, सुमन कुमार, राकेश पांडे ओम प्रकाश धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, टूर्नामेंट के चेयरमैन सोनू खान, अमित जायसवाल, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अपराधियों">https://lagatar.in/the-police-showed-readiness-to-punish-the-criminals-and-the-court-also-gave-its-verdict-immediately-read/">अपराधियों
को सजा दिलाने में पुलिस ने दिखाई तत्परता तो कोर्ट ने भी तुरंत सुनाया फैसला, पढ़ें… [wpse_comments_template]
कोडरमा : वाईडीसी इंदरवा ने द तिलइयंस क्लब को 9 विकेट से हराया

Leave a Comment