Search

 
 
 

Ye Prem Mol Liya -X Review : आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, फिल्म देखकर गदगद हुए दर्शक

Lagatar Desk : मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी सूरज बड़जात्या की इस रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने फिल्म की कहानी, कलाकारों की एक्टिंग, म्यूजिक और पारिवारिक मूल्यों की जमकर तारीफ की है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिव्यू मिल रही है .

 

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी सूरज बड़जात्या की इस रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने फिल्म की कहानी, कलाकारों की एक्टिंग, म्यूजिक और पारिवारिक मूल्यों की जमकर तारीफ की है. तरण आदर्श का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है.

 

 

राजश्री की पारंपरिक शैली की खूबसूरत वापसी

तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए इसे राजश्री प्रोडक्शन के पारंपरिक अंदाज की शानदार वापसी बताया.उन्होंने लिखा कि सादगी, ईमानदारी, पवित्रता, अच्छाई और परंपराओं को सूरज बड़जात्या ने फिल्म में खूबसूरती से पेश किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा सरप्राइज दे सकती है, क्योंकि भावनाओं की ताकत को कभी कम नहीं आंकना चाहिए.

 

 

सामाजिक परंपराओं को चुनौती देती है फिल्म

तरण आदर्श के मुताबिक, आज के दौर में जहां बड़ी बजट की इवेंट फिल्में चर्चा में रहती हैं, वहीं 'ये प्रेम मोल लिया' दर्शकों को अपनी जड़ों, संस्कारों और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत याद दिलाती है. फिल्म की कहानी प्रोग्रेसिव सोच के साथ बदलते रिश्तों को दिखाती है. इसमें साझेदारी, समानता और आपसी समझ जैसे जरूरी मुद्दों को भी उठाया गया है.

 

 

फिल्म में राजश्री की बाकी फिल्मों की तरह बड़ा परिवार, शादी-ब्याह का माहौल, गाने और रोमांस देखने को मिलता है. हालांकि, इसकी कहानी कुछ अलग है, जो पारंपरिक सामाजिक नियमों को चुनौती देती है. तरण आदर्श ने फिल्म के दूसरे हिस्से को पहले भाग से ज्यादा प्रभावशाली बताया है.

 

उन्होंने हिमेश रेशमिया के संगीत की भी तारीफ की. वहीं, आयुष्मान खुराना, शरवरी और बाकी कलाकारों के अभिनय को भी सराहा. उनके अनुसार, फिल्म धीरे-धीरे दर्शकों से जुड़ती है और अंत तक अपनी पकड़ बनाए रखती है.

 

सोशल मीडिया पर भी मिल रही तारीफ

 

फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं. एक यूजर ने फिल्म को अच्छी फैमिली एंटरटेनर बताया. हालांकि, उनका कहना था कि फिल्म में रोमांस थोड़ा जल्दबाजी में दिखाया गया है. आयुष्मान का किरदार पहली बार ठीक से बातचीत होने के दिन ही शरवरी के किरदार को शादी के लिए प्रपोज कर देता है. इसके बावजूद यूजर ने फिल्म को देखने लायक बताया.

 

वहीं, एक अन्य दर्शक ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए इसे दिल छू लेने वाली कहानी बताया. यूजर के मुताबिक, फिल्म में भावनाओं, संस्कारों, रोमांस और पारिवारिक मूल्यों का अच्छा मेल है. आयुष्मान और शरवरी की एक्टिंग ने भी दर्शकों को प्रभावित किया है.

 

क्या है 'ये प्रेम मोल लिया' की कहानी

 

फिल्म की कहानी प्रेम मिश्रा (आयुष्मान खुराना) और पूर्वा सोलंकी (शरवरी) के इर्द-गिर्द घूमती है. प्रेम पेशे से म्यूजिशियन है, जबकि पूर्वा एक रिपोर्टर है. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, लेकिन शादी को लेकर उनकी सोच में अंतर है.

 

पूर्वा शादी के बाद भी अपना पुश्तैनी घर और उन छह महिलाओं को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, जिनकी जिम्मेदारी वह संभालती है. ऐसे में प्रेम एक अनोखा सुझाव देता है. वह अपने पूरे परिवार के साथ पूर्वा के घर में रहने का फैसला करता है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही