New Delhi : मौसम विभाग द्वारा सात जून तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ समेत 3 सिस्टम का सक्रिय होना है. इस क्रम में मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल में भी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम भी अछूते नहीं रहेंगे. इन राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है. जान लें कि दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत के कई राज्यों में कुछ दिनों से गर्मी से राहत है. IMD के अनुसार आने वाले दिनों भी सुहाना मौसम बना रहेगा. जान लें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में इन दिनों बारिश जारी है. कहा गया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.IMD issues heatwave warning for various districts of West Bengal till 7th June. pic.twitter.com/wTURb8VMcL
">https://t.co/wTURb8VMcL">pic.twitter.com/wTURb8VMcL
— ANI (@ANI) June">https://twitter.com/ANI/status/1664252182965944322?ref_src=twsrc%5Etfw">June
1, 2023