Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यमन : सना में वित्तीय सहायता कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 78 लोगों की मौत, कई घायल

Yaman :  यमन की राजधानी सना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बुधवार देर रात पाक महीने रमजान के दौरान वित्तीय सहायता कार्यक्रम में  भगदड़ मचने से 78 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 73 लोग घायल हो गये. इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें शव पड़े नजर आ रहे हैं.  वहीं कई लोग बेसुध नजर आ रहे हैं और कई मदद के लिए चीखते दिखायी दे रहे हैं.   हूती विद्रोहियों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. (पढ़ें, हरे">https://lagatar.in/stock-market-opens-on-green-mark-sensex-up-243-points-buying-in-banking-it-shares/">हरे

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक मजबूत, बैंकिंग-आईटी शेयर में लिवाली)

गृह मंत्रालय का आरोप-अधिकारियों के साथ बिना समन्वय के कारण हुआ हादसा 

हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, ओल्ड सिटी में व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए थे. वित्तीय सहायता के तौर पर हर व्यक्ति को 10 डॉलर बांटे जा रहे थे.  तभी अचानक वहां भगदड़ मच गयी. मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी का आरोप है कि स्थानीय अधिकारियों के साथ बिना समन्वय धन वितरण कार्यक्रम आयोजित करने के कारण यह हादसा हुआ है. जबकि मौके पर मौजूद अब्देल रहमान अहमद और याहिया मोहसिनका कहना है कि हथियारों से लैस हूती विद्रोहियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोली चलायी. जो एक बिजली की तार से टकरा गयी और उससे विस्फोट हो गया. इससे लोग घबरा गये और भगदड़ मच गयी. इसे भी पढ़ें : शुरू">https://lagatar.in/the-first-solar-eclipse-of-the-year-has-started-a-special-sight-will-be-seen-in-the-sky-after-100-years/">शुरू

हो गया साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद आसमान में दिखेगा खास नजारा

दो आयोजकों को हिरासत में लेकर की जा रही है जांच 

घटना के बाद हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को तुरंत घेर लिया, जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था. वहां पत्रकारों सहित आम लोगों को फिलहाल जाने नहीं दिया जा रहा है. हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, इस संबंध में अभी तक दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है. हूती अधिकारियों ने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को दो-दो हजार डॉलर का मुआवजा देंगे. जबकि घायलों को करीब 400 डॉलर दिये जायेंगे. बता दें कि यमन की राजधानी पर ईरान समर्थित हूतियों का नियंत्रण है. इसे भी पढ़ें : भाकपा">https://lagatar.in/cpi-maoist-organization-called-two-day-bihar-jharkhand-bandh-protesting-the-killing-of-five-naxalites/">भाकपा

माओवादी संगठन ने दो दिवसीय झारखंड-बिहार बंद बुलाया, पांच इनामी नक्सलियों के मारे जाने का विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही