Search

 
 
 

यमन की सत्ता में बड़ा उलटफेर, पीएम अब्दुल मलिक सईद बर्खास्त

 
अहमद अवद बिन मुबारक को मिली कमान, बने यमन के नये पीएम Sana :  यमन की सत्ता में बड़ा उलटफेर हुआ है. यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रपति परिषद ने प्रधानमंत्री मईन अब्दुलमलिक सईद को बर्खास्त कर दिया है. वे 2018 से यमन के पीएम थे. उनकी जगह सऊदी अरब के करीबी माने जाने वाले और विदेश मंत्री अहमद अवाद बिन मुबारक को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति परिषद ने ऐसे समय में फैसला लिया है जब सरकार के प्रतिद्वंद्वियों यानी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका नीत गठबंधन हमले कर रहा है. परिषद ने इस फेरबदल की वजह नहीं बतायी है. [caption id="attachment_843026" align="aligncenter" width="299"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/images.jpeg"

alt="" width="299" height="168" /> नये पीएम[/caption]

इस संघर्ष में अब तक लड़ाकों, असैन्य नागरिकों समेत 1,50,000 लोग मारे गये

बता दें कि यमन में 2014 से गृह युद्ध चल रहा है. जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और अधिकांश उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था. तब सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन में जारी गृह युद्ध में हस्तक्षेप किया. सैन्य गठबंधन 2015 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को सत्ता में बहाल करने के लिए हूती विद्रोहियों से लड़ रहा है. इस संघर्ष ने पहले से ही गरीब अरब देश यमन को बर्बाद कर दिया है. इस युद्ध ने यमन में दुनिया की सबसे खराब मानवीय आपदा में से एक को जन्म दिया है. अब तक इस संघर्ष में लड़ाकों और असैन्य नागरिकों समेत 1,50,000 लोग मारे गये हैं.

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजों पर हमले किये 

बता दें कि हूती और सऊदी अरब ने हाल के महीनों में संघर्ष विराम वार्ता की थी. लेकिन अक्टूबर में इजराइल-हमास युद्ध शुरू हो गया. जिसकी वजह से शांति के प्रयास बाधित हुए. हूती विद्रोहियों ने फलस्तीनी लड़ाकों के खिलाफ इजराइल के अभियान के जवाब में लाल सागर में जहाजों पर हमले किये हैं. जिसके जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले ठिकानों पर हमले किये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही