Search

 
 
 

वाईएमसीए व क्राइस्ट फॉर मेडिकल डॉक्टर्स ने किया दवा का वितरण

 
Ranchi : वाईएमसीए रांची एवं क्राइस्ट फॉर मेडिकल डॉक्टर्स की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता एवं मुफ्त दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वाईएमसीए के सभी छह केंद्रों में 27 अप्रैल से 3 मई तक यह कार्यक्रम चलाया गया. वाईएमसीए सामुदायिक विकास केंद्र पावर हॉउस चुटिया, जगन्नाथपुर, इस्लामनगर, गढ़ा टोली, कडरु पुलटोली तथा डोमटोली रामनगर में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम चला. इस अवसर पर क्राइस्ट फॉर मेडिकल डॉक्टर्स की टीम में डॉ सिन्धु तिग्गा, डॉ रंजीत जॉन लकड़ा, डॉ एंजेलिना लकड़ा, डॉ रंजीता कच्छप तथा टीम के फाउंडर डायरेक्टर क्लेरेंस फ्रेडरिक शामिल थे. इस दौरान उन्होंने विटामिन ए की खुराक और उससे जुड़ी कई जानकारियां लोगों को दी. इसके साथ ही अल्बेंडाजोल टेबलेट की विशेषता और उसकी उपयोगिता से परिचय कराया. मौके पर वाईएमसीए के महासचिव चोन्हास कुजूर, सचिव आशीष टोपनो, ट्रेनी सेक्रेटरी नवीन बखला, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मोहम्मद मिनहाज़, सोशल वर्कर मुमताज कुरैशी तथा भिन्न भिन्न केंद्रों के सभी लोकल समिति के अध्यक्ष, महिला मंडल की अध्यक्ष, महिला मंडल की सचिव, वार्ड पार्सद, केंद्रों की शिक्षिकाएँ, स्वास्थय सेविकाएं, रसोईयों के लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें – ऐसे">https://lagatar.in/this-is-how-the-image-of-ias-got-spoiled-the-character-of-image-got-worst-in-matters-related-to-land/">ऐसे

खराब हुई IAS की छवि, जमीन से जुड़े मामलों में सबसे ज्यादा खराब हुआ छवि का किरदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही