Search

 
 
 

पलामू में 21 जून को भव्यता के साथ मनेगा योग दिवस, डीसी ने की बैठक

 
Medininagar : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है. इसके सफल आयोजन को लेकर पलामू डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को अधिकारिओं की बैठक हुई. डासी ने जिले योग दिवस भव्यता के साथ मनाने का निदेश दिया. साथ ही योग कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी. आयुष विभाग के पदाधिकारी को जरूरी सामान के प्रबंध की जिम्मेदारी सौंपी. वहीं नगर निगम के अधिकारियों को योग स्थल की सफाई, पेयजल व चलंत शौचालय का इंतजाम दुरुस्त करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि योग शारीरिक मजबूती के लिए जरूरी है. उन्होंने योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वालों के बीच टी-शर्ट, टोपी आदि वितरण करने की भी बात कही. बेहतर योग करने वालों को योगा डायरी व ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने सभी प्रखंड मुख्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत मुख्यालय, सभी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया. 21 जून को योग कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से होगा. यह कार्यक्रम स्थानीय शिवाजी मैदान में प्रस्तावित है. बैठक में एसपी रिष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, छतरपुर एसडीओ आशीष गंगवार, सदर एसडाओ सुलोचना मीणा, जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. रामनारायण कारक, डीपीएम डॉ. मृत्युंजय कुमार मेहता सहित अधिकारी उपस्थित रहे. यह भी पढ़ेः झारखंड">https://lagatar.in/hearing-on-gang-rape-case-in-jharkhand-high-court-decision-reserved/">झारखंड

हाईकोर्ट में गैंग रेप मामले की सुनवाई, फैसला सुरक्षित
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही